तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर , हादसे में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर , हादसे में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत
सीहोर 24 अगस्त 2022 -  किराना व सब्जी लेकर अपने गांव थूना लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन ने टक्‍कर मार दी। मां पीतांबरा हॉस्‍पिटल एंड नर्सिंग इंस्‍टीट्यूट की यह वैन संस्‍थान की की छात्राओं को लेकर आ रही थी। इस हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। टक्‍कर मारने के बाद वैन भी आगे जाकर पलट गई, जिससे इसमें सवार छह में से तीन छात्राएं घायल हो गई। लोगों का कहना है कार चालक व उसमें सवार छात्राएं मस्ती करते हुए तेज गति से चल रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सीहोर - भोपाल मार्ग पर ग्राम थूनां पचामा के नजदीक राजपूत ढाबे के पास मां पीतांबरा कालेज की वैन छात्राओं को लेकर भोपाल तरफ से सीहोर आ रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर रांग साइड पर जाकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्‍कर से बाइक सवार मुकेश मालवीय 35 वर्ष व उनकी पत्नी रीना मालवीय 30 वर्ष दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। 

समय पर चिकित्‍सकीय मदद न मिलने से उनकी मौत हो गई। घायल दंपती करीब एक घंटा तक घटनास्‍थल पर तड़पते रहे। काफी खून बहने से किसी ने उन्हें अस्पताल ले जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि घटना के तत्काल बाद 108 एंबूलेंस को फोन किया गया लेकिन 11 बजे हुई घटना के 01 घंटे बाद एंबूलेंस पहुंची, जब तक तड़पते हुए पति-पत्नी देनो ने दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि समय पर यदि एंबूलेंस पहुंच जाती तो हो सकता है जान बच जाती।

मृतक दंपती मूलत: हैदरगंज के रहने वाले थे, जो पिछले दस साल से ग्राम थूना में रह रहे थे। पति-पत्नी मजदूरी का काम करते थे, उनके दो छोटे-छोटे बच्चे है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH