मैकेनिक ने पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर खुद फांसी लगाई , सुसाईड नोट में बताई यह वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मैकेनिक ने पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर खुद फांसी लगाई , सुसाईड नोट में बताई यह वजह
इंदौर 24 अगस्त 2022 -  आन लाइन एप के माध्यम से लोन लेने वाले मैकेनिक अमित यादव ने पत्नी टीना और तीन साल की बेटी याना व डेढ़ वर्षीय बेटे दिव्यांश को जहर देकर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।अमित को पांच लोन एप के कर्मचारी किस्तों के लिए दबाव बना रहे थे।पुलिस ने अमित के रूम से सुसाइड नोट बरामद किया है।सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र है।

DCP जोन-3 धर्मेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक मूलत: छत्रपति कालोनी(सागर) निवासी अमित पत्नी बच्चों के साथ भागीरथपुरा निवासी कैदारनाथ के मकान(तीसरी मंजिल) में किराये से रहता था।अमित के ससुर रमेश यादव(दाऊ) भी घर के सामने ही रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 03 बजे अमित के भाई ने काल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।शक होने पर सास गंगाबाई पड़ोस में रहने वाली महिला प्रिया योगी के साथ देखने पहुंची।अंदर से दरवाजा बंद था और कमरे से कूलर चलने की आवाज आ रही थी।टीना और याना-दिव्यांश भी रूम में ही थे।

गंगाबाई के कहने पर केदारनाथ ने भागीरथपुरा पुलिस चौकी काल कर घटना बताई और सिपाही कपिल तिवारी और डायल-100 को बुलाया। पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो कमरे का दृश्य देख कर हैरान रह गए।

टीना और याना-दिव्यांश का शव बिस्तर पर था जबकि अमित फांसी लगा कर आत्महत्या कर चुका था। सूचना मिलने पर DCP धर्मेंद्रसिंह भदौरिया ADCP, राजेश रघुवंशी और फोरेंसिक अफसर भी पहुंच गए।पुलिस को शक है अमित ने चाय व दूध में जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद खुद ने फांसी लगाई है।

पुलिस ने शवों के पास से कप बरामद किए हैं। गंगाबाई ने पुलिस को बताया सोमवार को टीना महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने गई थी। रात तो पति-पत्नी ने बच्चों के लिए चाकलेट , कुरकुरे और अन्य सामान दिलाया और सोने के लिए कमरें में चले गए। अमित मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। उसने आन लाइन लोन देने वाली एप से लोन ले लिया था। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है जिसमें लोन का जिक्र किया है। हालांकि सुसाइड नोट में प्रताड़ना का उल्लेख नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH