आधी रात को घर के छत पर पकड़ाया शादीशुदा प्रेमी जोड़ा , उसके बाद हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आधी रात को घर के छत पर पकड़ाया शादीशुदा प्रेमी जोड़ा , उसके बाद हुआ यह
महाराजगंज 23 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश महाराजगंज के एक गांव में एक शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को रात के वक्‍त छत पर मुलाकात करते गांववालों ने पकड़ लिया गांव वालों ने दोनों को अलग-अलग खंभों से बांधकर बुरी तरह पीटा। 

ग्रामीणों के मुताबिक युवक गांव की ही रहने वाली महिला की छत पर चढ़ गया। दोनों के बीच बातचीत की आहट सुनकर परिवार वाले जाग गए। इसके बाद शादीशुदा युवक छत से कूद घर की तरफ भागने लगा। परिवार वाले भी उसे दौड़ाते हुए उसके घर तक पहुंचे। उसे पकड़ कर वापस लाए। इसके बाद दोनों को घर में अलग-अलग रस्सी से बांधकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। सूचना पर रात में ही डॉयल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई तब जाकर युवक को परिजनों ने छोड़ दिया। 

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर इस बारे में पूछताछ की घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। छत पर घर की महिला के साथ गांव के शादीशुदा युवक को देख परिजन भड़क उठे। लोगों को देख आरोपित युवक छत से कूद फरार हो गया। परिजन उसको दौड़ाते हुए उसके घर तक पहुंचे। आरोपित युवक को पकड़ कर अपने घर ले गए। बताया जा रहा है दोनों को अलग-अलग खंभे में बांध दिया गया। दोनों की पिटाई भी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची। 

डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने दोनों को छुड़ाया। खंभे की रस्सी खुलवाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को विवाद नहीं करने की नसीहत देते हुए सोमवार की सुबह थाने पर बुलाया। इस बारे में एसओ कोल्हुई अभिषेक सिंह का कहना है कि प्रकरण में जांच - पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH