बड़ी खबर , स्कूली वैन को ट्रक ने मारी टक्कर , चार छात्रों की मौत और 11 घायल , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश , 22-08-2022 11:26:11 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , स्कूली वैन को ट्रक ने मारी टक्कर , चार छात्रों की मौत और 11 घायल , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उज्जैन 22 अगस्त 2022 -  नागदा - उन्हेल मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठे चार बच्चों की मौत हो गई। 11 घायलों का उपचार नागदा, उज्जैन और इंदौर के अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे में 15 साल की उमा पिता ईश्वर लाल, 16 साल के भाव्यांश पिता सतीश जैन, सुमित पिता सुरेश और इनाया पिता रमेश नांदेड़ की मौत हो गई।

घायल बच्चों में अनुष्का, सुमित, दर्शन, वीर, प्रियांशी, हिमांशु, तनीषा पिता राजेश मेहता (नौवीं कक्षा), श्रेयांश पिता राजेश मेहता (आठवीं), निहारिका, आदित्य, उमा और पर्व शामिल है।

पुलिस के अनुसार नागदा के फातिमा कान्वेंट स्कूल के 15 बच्चों को लेकर तूफान गाड़ी स्कूल जा रही थी। इस दौरान सामने से गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने गाडी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर उज्जैन की ओर जा रही बसों से घायलों को ले जाया गया। कुछ बच्चों को जिला अस्पताल तो कुछ गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं 11 अन्य घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है। मृतक बच्चों के नाम उमा, भाव्यांश, सुमित और इनाया हैं। सभी बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच की बताई गई है। यह छठी से दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं थे।

कलेक्टर ने बताया कि चार बच्चों की मौत हुई है। तूफान वाहन में 15 बच्चे सवार थे, इनमें से 11 बच्चों का इलाज उज्जैन के संजीवनी अस्पताल, ऑर्थो हॉस्पिटल, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल तथा नागदा के जन्मेजय हॉस्पिटल में चल रहा है। सभी बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच है तथा छठी से 10वीं क्लास के बच्चे थे।

दुर्घटना के समय रोड से गुजर रही एक बस के क्लीनर ने बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रक तेज रफ्तार से ओवरटेक करता हुआ आया और वैन को टक्कर मार दी। स्कूली वैन की रफ्तार भी तेज थी, इसलिए भीषण हादसा हुआ। बस रोककर क्लीनिर, चालक और कुछ यात्रियों ने बच्चों को बाहर निकाला।

ताज़ा समाचार

शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH