महानदी के डेम में स्टंट का वीडियो बनवा रहा पुलिस का जवान तेज बहाव में बहा , तलाश जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महानदी के डेम में स्टंट का वीडियो बनवा रहा पुलिस का जवान तेज बहाव में बहा , तलाश जारी
उमरिया 21 अगस्त 2022 -  उमरिया जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से तेज बहाव में डूबने की दूसरी घटना सामने आई है। चंदिया क्षेत्र के करहिया गांव स्थित महानदी डैम में नहाने गया पुलिस का जवान प्रीतम लोधी उम्र 25 वर्ष डूब गया है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से मौके पर मौजूद राज्य आपदा प्रबंधन की टीम भी रेस्क्यू नहीं कर पा रही है। आरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था। वह किस वजह से गांव गया था यह पता नही चल पा रहा है।

पुलिस जवान के नदी में बहने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ़ दिखाई पड़ रहा है कि जवान स्टंट कर रहा था और अपने स्टंट का वीडियो बनवा रहा था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस का जवान नदी के बीच में बने डैम के ऊपर चहल कदमी कर रहा है। इसके बाद वह तेज धारा में छलांग लगा देता है। छलांग लगाने के काफी देर बाद तक पुलिस का जवान दिखाई नहीं पड़ता, लेकिन कुछ क्षण बाद ही वह दो तीन बार ऊपर नीचे होता हुआ दिखाई देता है और उसके पश्चात उसका कहीं पता नहीं चलता।

शुरू में इस मामले को लेकर यह बात सामने आई थी कि पुलिस के जवान ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। लेकिन जिस तरह से वीडियो तैयार कराया गया है उसे देखकर नहीं लगता कि पुलिस के जवान ने आत्महत्या की है। वीडियो से साफ समझ में आ रहा है कि वह स्टंट करने के लिए नदी में गया था और इस तरह उसने अपनी जान गवा दी है। हालांकि अभी तक जवान का शव मिला नहीं है लेकिन गोताखोर और अन्य लोग उसे तलाशने में जुटे हुए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन की टीम बारिश कम होने का इंतजार कर रही है,बता दें जिले में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसमे तेज बहाव की चपेट अब तक दो जिंदगियां आ चुकी है दूसरी घटना जिला मुख्यालय से लगे ग्राम धनवाही में हुई है जहां 10 वर्षीय मासूम गांव के समीप से ही गुजरने वाले नारसरहा नाले में मछली मारने के दौरान बह गया है यहां भी रेस्क्यू ऑपरेशन को अभी तक सफलता नही मिली है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH