छत्तीसगढ़ - 20 साल के युवक का तलाकशुदा महिला कर रही थी शारीरिक शोषण , तंग आ कर युवक ने उठाया यह कदम

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 20 साल के युवक का तलाकशुदा महिला कर रही थी शारीरिक शोषण , तंग आ कर युवक ने उठाया यह कदम
दुर्ग 20 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तलाकशुदा महिला की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुरआत से ही पुलिस को उसके पूर्व पति पर शक था। लेकिन मामला कुछ और ही निकला महिला की हत्या 29 जुलाई को हुई थी। और लगभग 22 दिन की गहन छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच पाए। 

अर्जुंदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भालूकोन्हा गांव निवासी संध्या राजपूत नाम की महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। उसका उठना-बैठना गांव के ही एक शख्स विकास कुमार यादव के साथ था। दोनों पिछले 2 सालों से उन दोनो के बीच अवैध संबंध थे। तलाकशुदा महिला बार-बार अपना अकेलापन दूर करने के लिए युवक को अपने घर बुलाती थी। अभी मात्र 20 साल का ही हुआ युवक महिला की शारीरिक जरूरतें पूरी करते-करते परेशान हो गया था। जब वह ज्यादा ही परेशान हो गया तो उसने संध्या को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। पहले आरोपी ने महिला के सिर पर लकड़ी से जानलेवा वार किया और जब वो गिर गई, तो उसके गले को सब्जी काटने वाले चाकू से रेत दिया। 

29 जुलाई को संध्या राजपूत की लाश घर की छत पर मिली और आसपास खून के निशान मौजूद थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। शुरुआत में पुलिस इधर-उधर भटकती रही, उसके पूर्व पति पर शक करती रही, लेकिन हत्यारा पड़ोस में ही आजाद घूम रहा था। सैकड़ों CCTV खंगालने पर मिली सफलता हाल ही में अर्जुंदा थाने के प्रभारी के रूप में शिशिर पांडे की नियुक्ति हुई। 

उन्होंने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया। आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने दुर्ग , बालोद और थाना अर्जुंदा क्षेत्र के करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और आरोपी विकास यादव पकड़ा गया। उसने महिला से छुटकारे का उपाय ढूंढ़ा गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि वो महिला के बार-बार बुलाने से परेशान हो गया था। 

वह उससे छुटकारा पाना चाहता था। युवक ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय उसने जो शर्ट पहनी थी, उस पर खून के दाग लग गए थे। साथ ही महिला के पंजों के भी निशान थे। जिस चादर से उसने महिला को ढका था, उसे उसने नहर के किनारे फेंक दिया था। वहीं अपनी शर्ट को दूर ले जाकर जला दिया था। उसकी निशानदेही पर शर्ट के बचे हुए टुकड़ों को बरामद कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ - 20 साल के युवक का तलाकशुदा महिला कर रही थी शारीरिक शोषण , तंग आ कर युवक ने उठाया यह कदम

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH