पति , पत्नी और वो के फेर में गई जांजगीर चाम्पा की बेटी की जान , मन भर जाने के बाद प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति , पत्नी और वो के फेर में गई जांजगीर चाम्पा की बेटी की जान , मन भर जाने के बाद प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत
रायगढ़ 20 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सारंगढ़ खेल मैदान में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी पुलिस की जांच में मामला पति , पत्नी और वो का निकला है। दरअसल शादीशुदा महिला अपने पति और छोटे से बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मतलब पूरा हो जाने के बाद प्रेमी ऐसा नहीं चाहता था। जिसके कारण उसने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी।

एडिशनल SP लखन पटले ने बताया कि 14 अगस्त को सारंगढ़ के खेल मैदान में पीले रंग के सलवार-सूट में एक विवाहिता की लाश बरामद हुई थी। मृतका के बाएं हाथ की कलाई पर स्टार के निशान का टैटू बना हुआ था। जांच में वह जांजगीर चाम्पा जिले के हसौद की रहने वाली निकली, जिसकी ससुराल अड़भार थी। मृतका का एक छोटा बच्चा भी है, लेकिन अपने प्रेमी के लिए वो पति-बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार थी।

पुलिस के मुताबिक, करीब 4 महीने पहले फेसबुक के जरिए महिला का संपर्क चांपा के बिर्रा के पास ग्राम किकिरदा निवासी अंशु उर्फ संदीप आदित्य (24 वर्ष) के साथ हुआ था। संदीप फिलहाल राजधानी रायपुर के रावल इंटरप्राइजेज लिमिटेड नाम की कंपनी में हाइड्रा ऑपरेटर का काम करता था।

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और शादीशुदा महिला अपने पति और बच्चे तक को छोड़ने के लिए आमादा हो गई। महिला अपनी छोटी बहन तक को यही कहती थी कि वो संदीप को ही अपना जीजा बुलाया करे। महिला अंशु उर्फ संदीप को ओडिशा ले जाकर पत्नी की तरह रखने की जिद करती, लेकिन प्रेमी हमेशा टालमटोल करता। फिर वह प्रेमी के साथ रायपुर में ही रहने की जिद करने लगी।

हत्या के एक दिन पहले आरोपी अपनी शादीशुदा प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर सारंगढ़ ले गया। यहां केजी कॉलेज के खेल मैदान में सुनसान जगह पर दोनों बैठे थे। तभी फिर से महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर प्रेमी संदीप साफ मुकर गया। जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और महिला ने अपने प्रेमी को दो थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्साए प्रेमी ने बाइक में बंधी रस्सी को निकाला और प्रेमिका का गला घोंट दिया।

वारदात के दौरान आरोपी रस्सी को हाथ से खींचता रहा, तो पैर से भी दबाए रखा। नतीजतन श्वास नली में अवरोध होने पर महिला अधमरी हालत में छटपटाने लगी, तो तरस आने पर अंशु उर्फ संदीप ने फंदे को ढीला करते हुए उसे पानी भी पिलाया। इसके बाद भी जब वह नहीं बची, तो हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को बिजली के खंभे से लटका दिया। इसके बाद वो वापस अपने गांव होते हुए रायपुर चला गया। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सारंगढ़ पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पति , पत्नी और वो के फेर में गई जांजगीर चाम्पा की बेटी की जान , मन भर जाने के बाद प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH