मंदिर जा रही युवती को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया , प्रेमी के परिजनों पर लगा हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मंदिर जा रही युवती को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया , प्रेमी के परिजनों पर लगा हत्या का आरोप
झांसी 20 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के झांसी में मंदिर जा रही एक लड़की को बदमाशों ने जिंदा जला दिया। मंदिर जाने के दौरान कुछ बदमाशों ने लड़की को रोका और फिर हाथ पैर बांध दिए, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के महेवा गांव में 19 अगस्त को सुबह 07 बजे सुखनंदन यादव की बेटी अंजू यादव (20 साल) मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ युवकों ने उसे पकड़कर रस्सी से हाथ पैर बांध पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव के कुछ लोग गाय चराने के लिए वहां से गुजरे तो लड़की को आग की लपटों से घिरा देखा। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा और DIG जोगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है।

अंजू यादव के परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की को गांव के ही दबंग लड़कों ने जलाया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतिका का गांव के एक लड़के संदीप के साथ चार साल से अफेयर था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी घरवालों को भी थी लेकिन वे रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।

इसी बीच संदीप के घरवालों ने किसी दूसरी लड़की से उसकी शादी तय कर दी। इस बात का पता अंजू को चला तो वह नाराज हो गई। लड़की की मौत के बाद परिजनों की शिकायत की जानकारी मिलने पर संदीप खुद थाने पहुंच गया और उसने खुद को बेगुनाह बताया। पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जमा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को हत्या के अलावा दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने इसके पीछे आत्महत्या की आशंका भी जाहिर की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH