बालकनी की रैलिंग से झूल रही 09 साल की बच्ची 25 फीट नीचे गिरी , हालत नाजुक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बालकनी की रैलिंग से झूल रही 09 साल की बच्ची 25 फीट नीचे गिरी , हालत नाजुक
भाेपाल 20 अगस्त 2022 -  जहांगीराबाद थाना इलाके में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रैलिंग पर लटककर खेल रही नौ साल की बालिका अचानक नीचे जा गिरी। करीब 25 फीट की ऊंचाई से गिरने से उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है। बालिका को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दो दिन पहले की है। जिसका CCTV फुटेज शनिवार काे इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जहांगीराबाद थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक जफर खान जिंसी चौराहे के पास स्थित हाईलाइफ अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैैं। उनकी नौ साल की बेटी आयशा 17 अगस्त की रात फ्लैट के सामने रैलिंग पकड़कर उछल-उछलकर खेल रही थी। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ी। लगभग 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से उसके सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

हादसे के बाद स्वजन उसे बेसुध हालत में लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। गुरुवार को अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बालिका चौथी कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता एक सीमेंट निर्माता कंपनी में नौकरी करते हैैं। बालिका का परिवार पहली मंजिल पर रहता है। वह दूसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ाेसी के घर खेलने गई थी। जिस रैलिंग काे पकड़कर बालिका खेल रही थी, उसकी ऊंचाई ढाई फीट है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH