स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 237 पदों के लिए मिले 40 हजार आवेदन , 30 सितंबर तक पूरी करनी है भर्ती प्रक्रिया

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 237 पदों के लिए मिले 40 हजार आवेदन , 30 सितंबर तक पूरी करनी है भर्ती प्रक्रिया
दुर्ग 20 अगस्त 2022 -  जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के 23 स्कूलों में 237 पदों पर होनी है। इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति द्वारा आवेदन मंगाया गया था। उक्त पदों के लिए जिले में 40 हजार आवेदन मिले हैं। प्रबंधन समिति द्वारा आने वाले दिनों में प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी की जाएगी। भर्ती की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी की जानी है।

जिले के दुर्ग,धमधा और पाटन ब्लाक में इस शैक्षणिक सत्र से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के सात नए स्कूल प्रारंभ किया गया है। नए स्कूलों सहित जिले में पूर्व संचालित स्कूलों को मिलाकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के 23 स्कूलों में शिक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए 22 जुलाई को विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन मंगाया गया था। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन स्कूलों में रिक्त पदों के लिए करीब 40 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। उक्त स्कूलों में शिक्षकों के 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं शेष पद गैर शिक्षकीय होना बताया जा रहा है।

प्राप्त आवेदन पत्रों की स्कूटनी का काम अभी शुरू नहीं किया गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अंग्रेजी माध्यम में डिग्री लेना अनिवार्य है। इसके अलावा शिक्षकों की भर्ती के लिए जो अनिवार्य योग्यताएं निर्धारित है ,वह भी होना जरूरी है। स्कूटनी के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों और संलग्न किए गए दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा इस शैक्षणिक सत्र में सात नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जाने का आदेश जारी किया गया। जिसके मुताबिक शासकीय उच्च.माध्य.विद्यालय घुघवा(क), शासकीय उच्च.माध्य.विद्यालय अमलेश्वर ,शासकीय उच्च.माध्य.विद्यालय अहिवारा , शासकीय उच्च माध्य.विद्यालय उतई , शासकीय उच्च.माध्य.विद्यालय छावनी , शासकीय पूर्व माध्य.विद्यालय फरीद नगर , शासकीय उच्च.माध्य.विद्यालय चरोदा भिलाई में नया स्कूल प्रारंभ किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 40 हजार आवेदन आए हैं। आवेदन पत्रों की स्कूटनी का काम अभी शुरू नहीं किया गया है। भर्ती 30 सितंबर तक किया जाना है। भर्ती शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों के मुताबिक ही किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH