04 साल के मासूम ने पिता के सामने खोले माँ के अवैध संबंध के राज , फिर माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
04 साल के मासूम ने पिता के सामने खोले माँ के अवैध संबंध के राज , फिर माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत
बुलंदशहर 20 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला का बीते 3 साल से एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था और उसका चार साल का बेटा इस बारे में अपने पिता को जानकारी देता था. इसी बात से नाराज होकर कलयुगी मां ने अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिकंदराबाद थाना इलाके की रहने वाली महिला अपने 4 साल के बेटे को लेकर गुरुवार देर शाम अपनी बहन के यहां चली गई थी. बहन के घर से महिला का प्रेमी अरुण महिला के 4 साल के बेटे को लेकर चला गया. इसके बाद महिला भी चली गई. इसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू की गई. जब कुछ पता नहीं चला तो मामले की शिकायत थाने में की गई।

शिकायत मिलने पर देर रात तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. लोकेशन के आधार पर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने जब महिला के प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने 4 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी है और शव को एक पेड़ पर टांग दिया है।

मृतक बच्चे के पिता ने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उसने कहा कि पत्नी  का एक रिश्तेदार के साथ पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा है. जब बेटा मां के साथ जाता था, तो वह इस अफेयर के बारे में पिता को जानकारी देता था. महिला का पति उसकी करतूतों को लेकर विरोध करता था, तो वह अपने बेटे को ही रास्ते से हटाने की धमकी देती थी।

इसी बीच, महिला ने गुरुवार को अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी. बच्चे का शव नगर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

SP सिटी एस.एन. तिवारी ने कहा कि एक शिकायत मिली थी कि 4 साल का बच्चा लापता हो गया है. इसके बाद पता चला कि बच्चे की मां के अरुण नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे. जब अरुण को लोकेशन पता कर पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बच्चे की हत्या कर दी है. उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया गया है. बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
04 साल के मासूम ने पिता के सामने खोले माँ के अवैध संबंध के राज , फिर माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH