बेटी ने की बॉयफ्रेंड से शादी करने की जिद , नाराज पिता ने हत्या कर सिर को नाले में तो धड़ को सड़क पर फेंका

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटी ने की बॉयफ्रेंड से शादी करने की जिद , नाराज पिता ने हत्या कर सिर को नाले में तो धड़ को सड़क पर फेंका
मेरठ 19 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपनी बेटी के टुकड़े करने वाले पिता को उसकी हत्या का जरा भी पछतावा नहीं है. प्रेमी से शादी की जिद करने पर आरोपी पिता ने बेटी की हत्या कर दी थी. बता दें कि मेरठ में छह दिन से पुलिस युवती की सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी. इसके बाद मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज आरोपी पिता शाहिद ने पूरी प्लानिंग के साथ बेटी का मर्डर कर दिया. इसके बाद वह सबूतों को मिटाता रहा. बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी की पत्नी यानी मृतका की मां ने भी साथ दिया. आरोपी ने पुलिस के सामने जघन्य हत्याकांड के बारे में बताया. बेटी की हत्या करते हुए आरोपी पिता के न तो हाथ कांपे और न ही हत्याकांड के बारे में बताते हुए उसके कोई शिकन थी।

लिसाड़ीगेट निवासी शाहिद ने बेटी की हत्या के लिए ऐसा दिन चुना, जब घर पर कोई नहीं था. घर पर शाहिद और बेटी सानिया ही थी. इसी दौरान शाहिद ने बेटी की गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

पुलिस का कहना है कि जब शव से खून बहना बंद हो गया तो आरोपी ने बेटी के धड़ को फल रखने वाली प्लास्टिक की कैरट में रखा और साइकिल से कब्रिस्तान की सड़क पर फेंक आया. इसके बाद सिर को एक थैले में रखकर माधवपुरम नाले में फेंक दिया।

युवती की लाश के मामले में खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती था, क्योंकि धड़ से सिर गायब था. न कोई पहचान, न सबूत मिल पा रहे थे. पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंची और उसके पिता शाहिद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. 

आरोपी पिता शाहिद ने बताया कि उसने ही अपनी बेटी सानिया की गर्दन काटकर हत्या की है. उसकी निशानदेही पर माधवपुरम के नाले से सानिया का सर बरामद कर लिया गया है

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में पिता शाहिद और मां को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मां ने बेटी की हत्या को छिपाए रखा और अपने पति का साथ दिया. हत्या के आरोपी का साथ देने पर मृतका की मां को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH