सड़क हादसे में छात्रा की मौत , आक्रोशित लोगों ने 09 घंटे तक किया रायपुर - दुर्ग NH पर चक्काजाम

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क हादसे में छात्रा की मौत , आक्रोशित लोगों ने 09 घंटे तक किया रायपुर - दुर्ग NH पर चक्काजाम
दुर्ग 19 अगस्त 2022 -  गुरुवार को नेशनल हाईवे कुम्हारी में रायल खालसा ढाबा के सामने एक सड़क दुर्घटना में स्कूल जा रही दो छात्रा एक मिक्सचर मशीन कैप्सूल वैन की चपेट में आ गई। हादसे में एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी छात्रा घायल हो गई। घटना के बाद लोगों ने 35 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब नौ घंटे से भी ज्यादा समय तक चक्काजाम रहा।

जानकारी के मुताबिक, बीएमवाय उरला निवासी खुशी साहू (14) और सलोनी (14) अलग-अलग साइकिल से जंजगिरी स्थित शासकीय स्कूल जा रही थी। दोनों छात्राएं कक्षा नवमीं में पढ़ती थी। कुम्हारी के रायल खालसा ढाबा के सामने नेशनल हाईवे के कट को पार करने के दौरान कुम्हारी चौक की ओर जा रहे मिक्सचर मशीन कैप्सूल वैन ने दोनों छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में खुशी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलोनी भी घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित उरला के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शन नौ घंटे से भी ज्यादा समय तक जारी रहा। जिस वैन से घटना हुई, वो फ्लाई ओवर निर्माण कर रही ठेका कंपनी के अधीन थी। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी, ठेका कंपनी से 35 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे।

चक्काजाम के घटना स्थल के दोनों तरफ चरोदा और रायपुर में टाटीबंध चौक तक वाहनों की कतार लगी हुई थी। इसलिए पुलिस ने राजनांदगांव की ओर से आने वाली भारी गाड़ियों को दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास और रायपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों को मंदिर हसौद व भनपुरी में रोका गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH