नगरनिगम मुख्यालय में मेयर ले रहीं थी बैठक , तीसरी मंजिल पर लगी आग , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नगरनिगम मुख्यालय में मेयर ले रहीं थी बैठक , तीसरी मंजिल पर लगी आग , मचा हड़कंप
ग्वालियर 18 अगस्त 2022 -  नगरनिगम के सिटी सेंटर स्थित मुख्याल की तीसरी मंजिल में आग लग गई। फायरब्रिगेड अमले के कर्मचारी आग को बुझाने व भवन में भरे धुएं को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चला है। साथ ही आग से क्या नुकसान हुआ है इसका भी पता नहीं चला है। आग से पूरे भवन में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि मेयर शोभा सिकरवार एमआईसी सदस्यों व विधायक सतीश सिकरवार के साथ निगम की पहली मंजिल पर बैठक कर रहे थे। उसी दौरान आग लग गई। हालांकि आग से सभी ठीक बताए जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक मेयर शोभा सिकरवार , विधायक सतीश सिकरवार , आयुक्त किशोर कान्याल सहित एमआईसी मेंबर सुबह करीब 11 बजे निगम के सिटी सेंटर स्थित मुख्यालय की पहली मंजिल पर सभागार में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर सीवर सेल के शिशिर श्रीवास्तव के कक्ष में आग लग गई। आग तुरंत ही भड़क गई और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरे भवन में धुआं भर गया। तुरंत ही फायरब्रिगेड अमले को आग बुझाने के लिए बुला लिया गया। हालांकि आग किस वजह से लगी अभी तक पता नहीं चला है।

निगम में मौजूद कर्मचारियों ने छतों की सीलिंग को तोड़कर भवन में आग की वजह से भरे धुएं को निकालने का प्रयास कर रहे थे। आग की वजह से कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। हालांकि सभी कर्मचारी व अन्य लोग सुरिक्षत बताए जाते हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

तीसरी मंजिल पर आग लगने की वजह तो सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH