शिष्या के साथ आपत्तिजनक हालत में था प्रसिद्ध कथावाचक तभी पहुंच गई पत्नी , उसके बाद हुआ यह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिष्या के साथ आपत्तिजनक हालत में था प्रसिद्ध कथावाचक तभी पहुंच गई पत्नी , उसके बाद हुआ यह
शाजापुर 18 अगस्त 2022 -  मध्य प्रदेश  में इन दिनों बाबाओं को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं. मिर्ची बाबा के बाद अब एक और मामला सामने आया है. प्रदेश के शाजापुर जिले में एक ढोंगी बाबा का खुलासा उसकी पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दूसरी महिला (कथित शिष्या) के साथ पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कथावाचक बाबा सहित कथित शिष्या को पकड़कर थाने पर ले गई. मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कथावाचक बाबा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के मोहन बड़ोदिया का है. यहां का रहने वाला जितेंद्र महाराज कथावाचन का काम करता है. वहीं जितेंद्र महाराज के सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का काम गुना निवासी एक महिला करती है. महिला के साथ महाराज के संबंधों को लेकर कुछ समय पहले उसकी पत्नी सीमा शर्मा ने मोहन बड़ोदिया पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था, लेकिन बाद में जितेंद्र महाराज की पत्नी ने पुलिस के समक्ष कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया था।

इसके बाद पिछले दिनों जब जितेंद्र महाराज की पत्नी सीमा शर्मा रक्षाबंधन पर्व के लिए अपने मायके गई थी. इसी दौरान जितेंद्र महाराज की कथित शिष्या उसके घर पहुंच गई. इस बात की जानकारी जब जितेंद्र महाराज की पत्नी को लगी तो वह अपने भाइयों और दूसरे लोगों के साथ नलखेड़ा स्थित अपने मायके से सीधे मोहन बड़ोदिया में अपने ससुराल पहुंच गई. घर पर कथावाचक की पत्नी और उसके भाई के पहुंचने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई।

इसी दौरान डायल-100 को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. महिला संबंधी मामला देखते हुए डायल-100 से मोहन बड़ोदिया थाने को सूचना दी गई. इसके चलते मोहन बड़ोदिया थाने से महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंची. घर के अंदर पहुंची पत्नी और उसके भाइयों ने सबसे पहले जितेंद्र महाराज की तलाश की. जितेंद्र महाराज को पकड़ने के बाद पुलिस के सामने उससे घर के जिस कमरे में ताला लगा हुआ था, उसे खोलने की बात कही. पहले जितेंद्र महाराज ने काफी ना-नुकुर किया, लेकिन बाद जब कमरे का ताला खोला तो उसके अंदर से जितेंद्र महाराज की कथित शिष्या भी निकली।

कमरे के अंदर से कथित शिष्या के मिलने के बाद पत्नी ने गुस्साते हुए उसके साथ झूमाझटकी की. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और जितेंद्र महाराज और उनकी कथित शिष्या को लेकर बाहर आ गई. यहां पर भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने कथित शिष्या के साथ झूमाझटकी करने का प्रयास किया. इसी बीच कथित शिष्या ने महाराज की पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया. इस पर महिला पुलिस ने कथित शिष्या को फटकारते हुए जितेंद्र महाराज और उसे डायल-100 वाहन में बैठाया और थाने पहुंचा दिया. बाद में पत्नी सीमा शर्मा की शिकायत पर मोहन बड़ोदिया पुलिस ने जितेंद्र महाराज के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH