जलाशय में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे , तीनो की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच , तीनो बच्चो की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जलाशय में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे , तीनो की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच , तीनो बच्चो की मौत
दमोह 17 अगस्त 2022  -  दमाेह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरगुवां जलाशय में डूबने से तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। उधर घटना के बाद स्वजनों का बुरा हाल है, पूरे गांव में दुख का माहाैल है, क्योंकि एक साथ तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। घटना बुधवार शाम 05 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक 12 से 14 वर्ष की उम्र के चार बच्चे घर से खेलने की बात कहकर एक साथ गए थे, लेकिन एक घंटे बाद एक बच्चा दौड़ता हुआ घर आया और उसने बताया कि उसके तीनों साथी तालाब में डूब गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पूरे नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्वजन तत्काल जलाशय के पास पहुंचे। साथ ही ग्रामीणाें ने पुलिस को भी सूचित किया। स्थानीय ग्रामीण और स्वजनों ने तालाब से दो बच्चों के शव बाहर निकाले और स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे बच्चे का शव शाम 7 बजे तक नहीं मिल सका था। 

काफी खोजबीन के बाद रात करीब रात 08 बजे तीसरे बच्चे का शव भी जलाशय में मिल गया। स्थानीय तेंदूखेड़ा निवासी हेमंत नामदेव ने बताया कि उनके दो भांजे और और उसके दो नाबलिग साथी घर से स्कूल तक खेलने की बात कहकर गए थे, लेकिन जब भांजे ने आकर घटना की सूचना दी तब उन्हे पता लगा। तेंदूखेड़ा पुलिस के अनुसार कल्प पिता दामोदर नामदेव 12 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा , राज पिता राजू साहू 14 वर्ष और कपिल पिता कैलाश जैन 13 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा का शव जलाशय से बरामद कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH