प्रेमिका अवैध संबंधों को वैध करने बना रही थी दबाव , गुस्से में आकर प्रेमी ने उठाया यह कदम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका अवैध संबंधों को वैध करने बना रही थी दबाव , गुस्से में आकर प्रेमी ने उठाया यह कदम
बैतूल 17 अगस्त 2022 -  अवैध संबंधों को वैध करने की कोशिश में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला बैतूल जिले का है जहां 01 अगस्त को मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी और महिला के बीच अवैध संबंध थे और महिला आरोपी पर शादी कर साथ में रखने का दबाव बना रही थी इसलिए उससे पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था।

मामला बैतूल जिले के नयापुरा गांव का है जहां 01 अगस्त को एक महिला की लाश गांव के ही पास एक नाले से बरामद हुई थी। महिला की शिनाख्त नरेशवति मर्सकोले पति रतिराम मर्सकोले निवासी झगडाबोह थाना अमरवाडा जिला छिन्दवाड़ा के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की तो पता चला कि महिला का बुद्दू राठौर नाम के युवक से अवैध संबंध चल रहा था। जो कि सकरवाडा थाना अमरवाड़ा का रहने वाला है।

पुलिस बुद्दू राठौर को पकड़कर उससे पूछताछ की तो शुरुआत में तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने सच कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध थे और महिला नरेशवति उस पर शादी कर साथ में रखने का दबाव बना रही थी। जिससे वो परेशान हो चुका था, दोनों के बीच अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता था इसलिए उसने नरेशवति की हत्या की साजिश रची और घटना वाले दिन उसे बाइक पर बैठाकर नाड़ी पत्थर के नाले के पास ले गया जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर वहां से फरार हो गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH