पिकनिक स्पॉट , नदियों और झरनों के पास जाने पर लगा प्रतिबंध , पकड़े गए तो होगी कार्यवाही , आदेश जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिकनिक स्पॉट , नदियों और झरनों के पास जाने पर लगा प्रतिबंध , पकड़े गए तो होगी कार्यवाही , आदेश जारी
इंदौर 17 अगस्त 2022 -  मौसम विभाग द्वारा अगले 15 दिनों में इंदौर जिले में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के कारण जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अतिवृष्टि और बाढ़ के हालात देखते हुए प्रशासन ने जिले में प्रमुख पिकनिक स्थलों, नदियों और निस्तार घाटों पर जाना प्रतिबंधित कर दिया है। इसके लिए प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर महू SDM अक्षत जैन ने इस आशय का आदेश जारी किया है। इसके तहत चोरल , चोरल नदी , चोरल बांध , पाताल पानी , सीतलामाता फाल , मेहंदीकुंड , तिंछा फाल , कजलीगढ़ , वाचू पाइंट , जानापाव कुटी , कालाकुंड आदि स्थानों पर अगले 15 दिनों के लिए आम जनता की आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है। यह आदेश महू क्षेत्र के थाना महू, किशनगंज, बड़गोंदा, मानपुर, सिमरोल की सीमा में लागू रहेंगे। इसी तरह सभी तालाबों एवं नदियों में मछुआरों का आवागमन, मछली पालन एवं उन्हें पकड़ने संबंधी गतिविधियां भी 15 दिन के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। सभी निस्तार घाटों पर संचालित होने वाली गतिविधियां भी पूरी तरह बंद की गई हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ली बैठक - उल्लेखनीय है कि मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद संभागायुक्त डा. पवन शर्मा ने मंगलवार को संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में चर्चा हुई कि अतिवृष्टि और बाढ़ के हालात देखते हुए इस समय जल स्रोतों के पास बने पिकनिक स्थलों, तालाबों और नदियों के आसपास सावधानी रखना बेहद जरूरी है। तय हुआ कि अभी कुछ समय के लिए इन जगह पर प्रतिबंध लगाया जाए।

मौसम विभाग की चेतावनी, अतिवृष्टि और बाढ़ के हालात देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख पिकनिक स्थलों पर जाने पर रोक तो लगाई है, लेकिन इससे कालाकुंड जाने वाली हेरिटेज ट्रेन को कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई है। हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड जाएगी, लेकिन पर्यटक केवल स्टेशन पर ही घूम सकेंगे। स्टेशन पर खड़े रहकर ही आसपास के प्राकृतिक दृश्यों को निहार सकेंगे। स्टेशन से हटकर नदी की तरफ नहीं जा सकेंगे। साथ ही कालाकुंड स्टेशन पर हेरिटेज ट्रेन के रुकने के समय में भी कमी की जाएगी।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से भी बात हो चुकी है। उनकी ओर से बुधवार को एक आदेश भी जारी किया जाएगा। इस समय लगातार बारिश के कारण नदी-नालों के पत्थरों पर काई जम गई है और वह फिसलन भरे हो चुके हैं। जिन पिकनिक स्थलों पर इस तरह नदी, नाले या झरने हैं, वहां ऐसे मौसम में जाने वाले पर्यटकों के साथ कोई हादसा न हो जाए, इसको ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध लगाए गए हैं। धूप निकलने और सामान्य स्थिति होने पर यह प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH