पति के सामने खुल गया अवैध संबंध का राज , तब प्रेमिका ने प्रेमी की धोखे से करवा दी हत्या

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के सामने खुल गया अवैध संबंध का राज , तब प्रेमिका ने प्रेमी की धोखे से करवा दी हत्या
बांदा 16 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के बांदा में आज पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है और 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. हत्या की वारदात को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया था और प्रेमिका ने ही प्रेमी युवक की कुल्हाड़ी से कटवा कर निर्मम हत्या कराई थी. इसके बाद शव के टुकड़े बोरे में भरकर दफन कर दिया गया था. हालांकि घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी और हत्या का भी आरोप लगाया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले में तफ्तीश शुरू कर दी थी. हत्या की पूरी वारदात की कड़ियां धीरे धीरे खुलने लगी और आखिरकार 3 महीने बाद पुलिस ने 4 हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन अभी भी हत्या की वारदात में शामिल मुख्य अभियुक्त प्रेमिका महिला और अन्य 1 व्यक्ति फरार हैं. जिनकी बांदा पुलिस तलाश कर रही है. खुद प्रेमिका ने अपने पिता पति और परिवार जनों के साथ मिलकर हत्या की वारदात की खौफनाक साजिश रची थी।

बता दें कि यह पूरा वाकया बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां 13 मई 2022 को एक हत्या का मामला सामने आया था. प्रेमवती नाम की महिला का धीरू नाम के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था. वह रोजाना मिलते और जीने मरने की कसमें खा रहे थे. फिर एक दिन धीरू और प्रेमवती दोनों एक जगह मिले, लेकिन प्रेमवती का पति आ गया और उसने दोनों को साथ देख लिया, इसके बाद तो पति आग बबूला हो गया. वह पत्नी को डांटने फटकारे लगा, इस दौरान धीरू वहां से चला गया था. जिसके बाद महिला ने बताया धीरू मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा था. लेकिन पति इस बात को मानने को तैयार नहीं था।

पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा और पति ने पत्नी के पिता से पूरी घटना बताई और कहाकि तुम्हारी बेटी के किसी से नाजायज संबंध हैं. अब घर वालों ने बैठकर रणनीति बनाई और तय किया कि धीरू को रास्ते से हटाया जाएगा. फिर महिला के पिता पति और घर वालों ने प्रेमवती से कहा कि तुम धीरू को अपने पास मिलने के लिए बुलाओ. धीरू मटौध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव का रहने वाला था और सफाई कर्मचारी पद पर तैनात था. महिला के फोन करने पर धीरू अपने घर से महिला से मिलने के लिए चला आया और महिला ने फिर हत्या की वारदात को अंजाम देने की खौफनाक साजिश रची।

प्रेमी धीरू को जमकर शराब पिलाई और जब धीरू नशे में धुत हो गया तो अपने पिता पति और परिवार जनों को बुलाकर धीरू को सौंप दिया. इसके बाद सभी लोगों ने बारी-बारी से धीरू को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. उसके शव को टुकड़ों को बोरों में भरकर गिरवा थाना क्षेत्र में दफ़न कर दिया।

जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने बताया की अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई थी महिला का धीरू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया है, 2 लोग फरार हैं. आरोपियों ने पूछताछ में बताया है की बदनामी के डर से शराब पिलाकर धीरू की हत्या कर शव के टुकड़े कर दफन कर दिए थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH