छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म , नाबालिग ने की खुदकुशी की कोशिश , पुलिस जाँच में जुटी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म , नाबालिग ने की खुदकुशी की कोशिश , पुलिस जाँच में जुटी
दुर्ग 16 अगस्त 2022 -  दिनदहाड़े घर में घुसकर एक नाबालिग से रेप करने की घटना सामने आई है। आरोपी की धमकी से किशोरी और उसके परिजन इतना डर गए थे कि वो एक महीने तक मामले की शिकायत नहीं कर पाए। वहीं पीड़िता ने फिनायल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने हिम्मत जुटाकर भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराया है। 

पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के दिन घर में उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान सेक्टर 6 निवासी दया सागर साहू आकर दरवाजा खटखटाया,और जैसे ही किशोरी ने दरवाजा खोला तो दया ने उसके पेट में चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बच्ची का मोबाइल बंद करा दिया। इसके बाद नाबालिग के साथ रेप किया,और फिर घटना किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। 

इधर घटना के बाद जब पीड़िता के परिजन घर पहुंचे तो नाबालिग बच्ची को बेसुध हालत में देखकर घबरा गए। बच्ची ने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे परिजन काफी डर गए थे। भिलाई नगर TI का कहना है कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 और 506 बी के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH