देर रात अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक , रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सहित चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देर रात अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक , रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सहित चार लोगों की मौत
मैनपुरी 16 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा. इस वजह से घर के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक में मौजूद दो लोगो ने भी दम तोड़ दिया. ऐसे में इस हादसे में कुल चार लोगों ने अपनी जान गंवाई, वहीं पांच गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक सरियों से लदा हुआ था. लेकिन अचानक से वो ट्रक ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे एक घर में जा घुसा. उस घर में उस समय रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी मौजूद थीं. टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जिस समय ये हादसा हुआ रिटायर्ड इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी सो रहे थे. वहीं ट्रक में भी कुल सात लोग सवार थे, जिसमें से दो की तो मौत हो गई, वहीं पांच घायल बताए जा रहे हैं।

मैनेपुरी के SP कमलेश दीक्षित ने इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है कि मौके पर क्रेन के जरिए मलवे को हटाया जा रहा है. एक शख्स की उस मलवे में दबे होने की भी आशंका है. ऐसे में काफी सावधानी के साथ इस रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाया जा रहा है. लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर ट्रक सड़क किनारे घर से कैसे टकरा गया. क्या ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रक चला रहा था, क्या वो नशे में था या उसे नींद आ गई थी? सवाल कई हैं, लेकिन अभी तक किसी का भी जवाब नहीं मिला है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और छानबीन के बाद ही कोई बयान जारी किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH