बेटी के अवैध संबंध की जानकारी होने पर माँ तलाश रही थी रिश्ता , लेकिन बेटी के दिमाग मे चल रहा था कुछ और

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटी के अवैध संबंध की जानकारी होने पर माँ तलाश रही थी रिश्ता , लेकिन बेटी के दिमाग मे चल रहा था कुछ और
कुशीनगर 16 अगस्त 2022 -  कई बार प्यार और अपने हित में लोग सीमाएं पार कर जाते हैं. ऐसी ही एक घटना कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुई. यहां एक आर्मी से रिटायर शख्स की पत्नी की हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. अब इस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. महिला की हत्या में उसी की बेटी के प्रेमी का हाथ था. इस दिल दहला देने वाले मामले के सामने आने के बाद से हर कोई हैरत में है।

इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली स्वाट व पडरौना पुलिस ने बताया कि मृतका संगीता की बेटी प्रगति का सेना के डॉक्टर कुलदीप सिंह के साथ अवैध संबंध था. संगीता को जब यह बात पता चली तो उसने इस बात का विरोध किया और बेटी के लिए रिश्ते तलाशने लगी. वहीं, दूसरी ओर सेना भर्ती घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो दिल्ली ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है और इस मामले की सीबीआई जांच भी चल रही है. ऐसे में कुलदीप को लगा कि यदि प्रगति की कहीं और शादी हो गई तो वह सरकारी गवाह बन सकती है. ऐसे में कुलदीप ने संगीता की हत्या का प्लान बनाया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सना कुर्ता पायजामा बरामद हुआ है. फिलहाल हत्या के आरोपी सेना के डॉक्टर को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि पडरौना नगर के जगदीश पुरम कॉलोनी में रिटायर्ड आर्मी की पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. मृतका के पति रमेश आर्मी से रिटायर्ड हैं. रमेश की तबीयत खराब रहती थी और इनका इलाज गोरखपुर आर्मी अस्पताल में चल रहा था. इसी बीच कुलदीप और प्रगति में नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ने लगा।

डॉक्टर कुलदीप अक्सर प्रगति से मिलने उनके घर जाता था. ऐसे में प्रगति की मां संगीता को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया. साथ ही प्रगति के लिए रिश्ते देखना शुरू कर दिया ताकि उसकी शादी की जा सके. ऐसे में कुलदीप ने संगीता को अपने रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH