सीने में दर्द का इलाज कराने आई 11वीं की छात्रा के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने किया रेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सीने में दर्द का इलाज कराने आई 11वीं की छात्रा के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने किया रेप
गोरखपुर 13 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में इलाज कराने गई 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ झोलाछाप डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खोराबार के थाना प्रभारी एम के पांडेय ने बताया कि छात्रा की मां की लिखित शिकायत पर चांकापुर के कथित झोलाछाप चिकित्सक विनय कुमार के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी मेडिकल डिग्री की भी जांच शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा गोरखपुर के एक गांव में अपने मामा के घर गई थी। करीब एक माह पहले उसे सीने में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे गांव के एक तथाकथित डॉक्टर के पास परामर्श के लिए ले गई। चिकित्सक ने उसे सुबह 06 बजे क्लिनिक में इंजेक्शन लगाने के लिए बुलाया और लड़की अपने चचेरे भाई के साथ क्लिनिक पहुंची तब चिकित्सक ने उसके चचेरे भाई को इंजेक्शन खरीदने के लिए बाजार भेजा और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार चिकित्सक ने उसे इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी थी, लेकिन छात्रा ने बाद में अपनी मां को घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और झोलाछाप डॉक्टर की डिग्री की जांच भी शुरू कर दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH