बड़ी खबर , मुख्यमंत्री को मिली बम से उड़ाने की धमकी , पुलिस और खुफिया एंजेसियां अलर्ट

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , मुख्यमंत्री को मिली बम से उड़ाने की धमकी , पुलिस और खुफिया एंजेसियां अलर्ट
लख़नऊ 13 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर एक बैग में चिट्ठी मिली है जिसमें देवेंद्र तिवारी और CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

देवेंद्र तिवारी वही शख्स है जिसने अवैध बूचड़खाने को बंद करने के लिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की हुई है। देंवेंद्र तिवारी के घर मिली धमकी भरी चिट्ठी में लिखा है-बाकियों की तो गर्दन काटी है, तुम दोनों को बम से उड़ाएंगे। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी CM योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। ये धमकी कहीं और नहीं बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 के व्हाट्सएप पर भेजी गई थी। धमकी भेजने वाले ने अपना नाम शाहिद बताते हुए लिखा था कि तीन दिन में सीएम योगी को उड़ा देंगे। कंट्रोल रूम यूपी-112 के ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने ये मैसेज सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी साझा किया था। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि CM योगी को धमकी देते हुए एक और लेटर बरामद हुआ है।

इससे पहले आज फिरोजाबाद में किसी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स में से सीएम योगी का चेहरा काट दिया। इस मामले में भी जमकर विवाद हुआ। पुलिस अधिकारी इस मामले की भी जांच की बात कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH