NH पर तेज रफ्तार कार ने दो बाईक को मारी टक्कर , हादसे में दो बच्चों सहित चार की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NH पर तेज रफ्तार कार ने दो बाईक को मारी टक्कर , हादसे में दो बच्चों सहित चार की मौत
विदिशा 13 अगस्त 2022 -  राष्ट्रीय राजमार्ग 146 पर ग्राम ग्यारसपुर के समीप भोपाल से सागर जा रही सफेद रंग की एक कार ने शनिवार को सामने से आ रहे दो मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और पुत्र, पुत्री सहित एक अन्य युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही हैं।

ग्यारसपुर थाना प्रभारी पंकज गीते ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम लगदा निवासी 35 वर्षीय ऋषिराज कुशवाह अपनी पत्नी कविता उम्र 33 वर्ष, बेटी काजल उम्र 15 वर्ष और पुत्र विकास उम्र 12 वर्ष के साथ मोटर साइकिल से ग्यारसपुर अपनी ससुराल आ रहे थे। वहीं एक पल्सर वाहन पर सवार युवक काली नामक किन्नर को बैठाकर विदिशा आ रहे थे। इस दौरान ग्यारसपुर से कुछ दूरी पर खंदा मंदिर के सामने एक सफेद रंग की कार ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहनों पर सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे। इधर, कार चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया।

थाना प्रभारी गीते ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को तत्काल स्थानीय अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान ऋषिराज की मौत हो गई। अन्य पांच घायलों को विदिशा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां करीब दो घंटे बाद ऋषिराज की बेटी काजल और पुत्र विकास ने भी दम तोड दिया। इसके अलावा पल्सर पर सवार युवक की भी मौत हो गई। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

मृतक ऋषिराज की पत्नी कविता और किन्नर काली का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं थाना प्रभारी गीते के मुताबिक फरार कार चालक को पकड़ने के लिए सागर जिले की पुलिस से भी मदद ली जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH