पत्नी के रहते हुए भी अपनी बड़ी साली को पत्नी बनाकर रखा था युवक , विवाद होने पर कर दी हत्या

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी के रहते हुए भी अपनी बड़ी साली को पत्नी बनाकर रखा था युवक , विवाद होने पर कर दी हत्या
रायगढ़ 13 अगस्त 2022  -  रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी बड़ी साली की हत्या कर दी। युवक उसे पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर घर ले आया था। मगर वह घर छोड़कर ही जाने लगी। इसी बात पर युवक काफी नाराज हो गया और उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सबसे चिल्लाकर कहने लगा कि मैंने अपनी बड़ी साली की हत्या कर दी है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। 

कोलाईबहाल का रहने वाला अभिषेक चौहान (35) पहले से शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह 3 महीने पहले जांजगीर में रहने वाली अपनी बड़ी साली सोनी सिदार (30) को घर ले आया था। अभिषेक ने उससे वादा किया कि तुम्हें मैं अपनी पत्नी बनाकर रखूंगा। उसके कहने पर वह भी उसके घर में रहने लगी थी। 

सोनी के आने के बाद अभिषेक की पत्नी घर छोड़कर चली गई। इधर सोनी और अभिषेक की भी आपस में नहीं बनी। दोनों में झगड़ा हुआ और सोनी घर छोड़कर जाने की धमकी देने लगी। इससे गुस्से में आकर अभिषेक ने उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चला। पुलिस को बताया गया कि अभिषेक अपनी बड़ी साली की हत्या करने के बाद गांव में ही चिल्ला रहा था। इसके बाद वह कहीं चला गया। 

बाद में अभिषेक की पत्नी संध्या सिदार भी मौके पर पहुंची। संध्या ने पुलिस को बताया कि सोनी को घर में लाने के बाद मैं अपनी बच्चे को लेकर घर से चले गई थी। गांव में ही दूसरी जगह रह रही थी। इसी बात से सोनी नाराज थी। सोनी ने भी अभिषेक को कह दिया था कि वह भी घर छोड़कर जा रही है। इसी बात से अभिषेक नाराज हो गया और उसने सोनी की हत्या कर दी। जब सोनी की हत्या की खबर मुझे हुई तो मैं मौके पर पहुंची। उस समय तक अभिषेक भी वहीं पर था। उसे अभिषेक ने ही पूरी घटनाक्रम के बारे में बताया है। फिलहाल पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH