हादसों से भरा रहा रक्षाबंधन का दिन , 05 अलग अलग जिले में हुए हादसे में 12 की मौत और 106 घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हादसों से भरा रहा रक्षाबंधन का दिन , 05 अलग अलग जिले में हुए हादसे में 12 की मौत और 106 घायल
जबलपुर 12 अगस्त 2022 -  रक्षाबंधन के दिन गुरुवार को सतना, दमोह, सिवनी, पन्ना और शहडोल जिले में हुए सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 91 लोग घायल हो गए। अनूपपुर जिले में पिकअप का टायर निकलने से 15 लोग घायल हो गए।

सतना जिले के जसो थानांतर्गत नागौद के कोटा से सतना जा रही बस क्रमांक MP 19 P 1625 नागौद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 45 यात्री घायल हो गए। झुकेही चौकी अंतर्गत सभागंज के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं जिसमें पुरुषोत्तम कोल (38) पुत्र मिर्रा कोल निवास मैहर और रामकुमार (38) पुत्र हरिलाल यादव निवासी हरदुआ झुकेही व बबलू पुत्र शारदा, निवासी रामपुर बाघेलान की मौत हो गई। सतना-मैहर मार्ग पर बंधवा टोला के पास शराब पीकर जा रहा बाइक चालक पूर्व सरपंच वंशगोपाल कुशवाहा डंपर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत गई।

दमोह जिले के पटेरा थानांतर्गत कोटा गांव में गुरुवार को बस चालक ने दो भाइयों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर बस में भी तोड़फोड़ की। मृतकों में कोटा गांव निवासी मृतक राघवेंद्र बर्मन (8) और विवेक बर्मन (5) पुत्र बलराम बर्मन शामिल हैं। वहीं, शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में राकेश यादव (28) पुत्र ओम प्रकाश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

सिवनी जिले के डूंडासिवनी थानांतर्गत बरघाट रोड पर सिवनी आ रही यात्री बस ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। बारापत्थर निवासी संजीव प्रताप सिंह (45) व बैनगंगा कालोनी निवासी आधार सिंह मर्सकोले बाइक की मौके पर मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH