छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा , ब्रेक फेल होने से इंजन खड़ी मालगाड़ी से टकराई , चालक और परिचालक निलंबित

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा , ब्रेक फेल होने से इंजन खड़ी मालगाड़ी से टकराई , चालक और परिचालक निलंबित
रायगढ़ 12 अगस्त 2022 -  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़ किरोड़ीमल रेलवे साइडिंग में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। साइडिंग की रेल लाइन में खड़ी मालगाड़ी को डबल इंजन ने टक्कर मार दी। हादसे में मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। टक्कर मारने वाले डबल लाइट इंजन भी क्षतिग्रस्त हुआ हैं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना के बाद रेलवे का राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया। हालांकि मुंबई-हावड़ा रेल लाइन प्रभावित नहीं हुई।

रायगढ़ से पांच किलोमीटर दूर किरोड़ीमल के पास भूपदेवपुर से कोयला खाली कर रायगढ़ आ रही मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान दोपहर करीब पौने दो बजे बिलासपुर झारसुगुड़ा रूट में ट्रेन इंजन एक और इंजन को लेकर रायगढ़ आ रहा था। उसे सिग्नल के मुताबिक दूसरे ट्रैक पर जाना था। लेकिन, इंजन रुकने के बजाए धड़धड़ाते हुए खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी। आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी। स्टेशन में हड़कंप मच गया। मौके पर तीन इंजन व मालगाड़ी की चार बोगियां पलट गईं। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक ठोकर मारने वाले इंजन ने मालगाड़ी के पीछे लगे इंजन को ठोका है। खबर है कि घटना के बाद रेलवे ने चालक और परिचालक को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

यह दुर्घटना इंजन में ब्रेक फेल होने से होना बताया जा रहा है। जबकि रेल अधिकारियों के मुताबिक उक्त इंजन को दूसरी लाइन से जाना था। ऐसे में उहापोह की स्थिति बन रही है। फिलहाल इसकी जांच के लिए बिलासपुर, रायगढ़ व रायपुर से अलग-अलग विभागों की टीम मौके पर विशेष ट्रेन से पहुंची है जो पूरी घटना की वास्तविकता की जांच कर रही है। साथ ही अवरुद्ध मार्ग को व्यवस्थित करने में जुटी रही। हादसे के बाद हावड़ा मुंबई रूट की दोनों दिशाओं की गाड़ियाें के परिचालन में कोई असर नहीं हुआ। बता दें कि लोको पायलट तकनीकी खामियों को लेकर पूर्व में आंदोलन भी कर चुके हैं।

इस मामले में दपूमरे बिलासपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन का कहना है की रायगढ़ स्टेशन में बाक्सन एंप्टी के चार वैगन बेपटरी हुए हैं। सुधार कार्य जारी हैं DRM बिलासपुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर कार्य में लगे हुए हैं। रेस्टोरेशन होने के बाद घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH