कुएं में डूबने से पिता और पुत्र सहित तीन की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा , कुँए में लगे पम्प को निकालने के दौरान हुआ हादसा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कुएं में डूबने से पिता और पुत्र सहित तीन की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा , कुँए में लगे पम्प को निकालने के दौरान हुआ हादसा
सागर 12 अगस्त 2022 -  सागर जिले में रक्षाबंधन के दिन कुएं में डूबने से पिता- पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई. यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र के मणि पिपरिया गांव की है. बताया जा रहा है कि कुएं में पानी की मोटर निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. पहले एक की तबीयत बिगड़ी, दूसरा उसे बचाने कुएं में गया. जब दोनों नहीं आए तो तीसरा भी कुएं में उतरा और वापस नहीं आ सका. गांव में रक्षाबंधन पर्व की खुशियों के बीच मातम में बदल गईं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय खिलान सिंह लोधी के खेत में बने कुएं में पानी की मोटर लगाई हुई थी. कुआं करीब 60 फीट गहरा है. लगातार बारिश होने से कुएं का जलस्तर बढ़ गया, जिससे मोटर पानी में डूबने की संभावना बढ़ गई. ऐसे में कुएं से पानी की मोटर निकालने के लिए गुरुवार को वो बेटे नेतराज उर्फ नित्तू लोधी (25) और सिमरिया निवासी सुनील पटेल (25) के साथ कुएं पर पहुंचे. खिलान सिंह मोटर निकालने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए. नीचे बने ठिए पर खड़े होकर मोटर निकालने लगे और अचानक बेहोश होकर कुएं में डूब गए. यह देख बेटे ने दूसरे लोगों को सूचना दी और खुद भी कुएं में उतर गया जिसके बाद वह भी कुएं में डूब गया. इसके बाद तीसरा व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही हुआ. जब चौथा व्यक्ति कुए के अंदर गया तो उसने बताया कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो तत्काल ही उसे ऊपर खींच लिया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद सागर से SDRF की टीम गौरझामर पहुंची. करीब 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद पिता-पुत्र सहित तीनों लोगों के शव कुएं से बाहर निकाले गए और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH