हैवानियत की हद , पति के सामने महिला को लाठियों से पीटकर किया निर्वस्त्र , अपहरण का भी किया प्रयास

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हैवानियत की हद , पति के सामने महिला को लाठियों से पीटकर किया निर्वस्त्र , अपहरण का भी किया प्रयास
झाबुआ 11 अगस्त 2022 -  झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र के रूपारेल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक आदिवासी महिला को दबंगों ने लाठियों से खूब पीटा और निर्वस्त्र कर डाला यही नही मोटर साइकिल पर अगवा करके ले जाने के भी भरपूर प्रयास किए लेकिन महिला व उसके पति के जबरदस्त विरोध के चलते वे महिला को अपने साथ नही ले जा पाए। इसी बीच किसी की सूचना पर 100 डॉयल आ गई तो दंबगों को वहां से भागना पड़ा इस सनसनीखेज घटना में महिला व उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका उपचार रायपुरिया स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

यह घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है बताया जाता है कि घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसे फैला दिया। हालांकि, विवाद की वजह अब तक सामने नही आई है। बताया जा रहा है कि दबंग किसी अन्य गांव के थे और वे दमदारी से महिला को अपने साथ हर संभव ले जाने के प्रयास में थे। उधर महिला के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है महिला के बयान लेने के बाद पुलिस इस मामले में आगे बढ़ने का कह रही है वैसे शाम तक कोई गिरफ्तारी इस मामले में नही हो पाई थी।

गौरतलब है कि जिले में आये दिन महिलाओं पर तरह-तरह से अत्याचार होने के मामले सामने आते ही रहते हैं । इन विवादों की मुख्य वजह यहां प्रचलित वधु मूल्य प्रथा हमेशा सामने आती है। इसमें महिलाओं की स्थिति वस्तु जैसी हो जाती है और सारी दबंगई अबलाओं पर ही निकलती है।

इस मामले में रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कुसनेरिया का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे और कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH