नदी में पलटी नाव , चार की मौत , कई लोग लापता , मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नदी में पलटी नाव , चार की मौत , कई लोग लापता , मुख्यमंत्री ने जताया शोक
बांदा 11 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें सवार कई लोग डूब गये। इनमें से अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज गति से चलाने के निर्देश दिये हैं। पुलिस के अनुसार बांदा के मरका थाना क्षेत्र में आज दोपहर लगभग 03 बजे यमुना नदी में एक नाव के डूब जाने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि नाव में सवार यात्रियों की संख्या का अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने अब तक चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि फतेहपुर की ओर से आ रही सवारियों से भरी एक नाव बांदा जिले में मरका कस्बे के निकट दिन में लगभग 03 बजे यमुना नदी में असंतुलित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। जिससे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी , डीआईजी , NDRF और SDRF की टीम को तत्काल मौके पर जाने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH