छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाईक सवारों को मारा टक्कर , 03 लोगो की मौके पर ही मौत
बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बलरामपुर 11 अगस्त 2022 - रक्षाबंधन के दिन जिले में एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार तीनों युवकों को काफी चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं इस एक्सीडेंट के तुरंत बाद स्कार्पियो सवार सभी युवक मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है और जांच में जुट गई है।
















