शर्मनाक वारदात , राखी खरीद कर घर जा रही दो सगी बहनों के साथ गन्ने के खेत मे गैंगरेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक वारदात , राखी खरीद कर घर जा रही दो सगी बहनों के साथ गन्ने के खेत मे गैंगरेप
अयोध्या 11 अगस्त 2022 -  गांव में दो दलित बहनों को बंदी बनाकर तीन युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. दोनों बहनें बाजार से राखी खरीदकर घर लौट रहीं थीं. पुलिस ने कहा कि पीड़ितों, जिनमें से एक नाबालिग है, उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की है. घटना उस वक्त हुई, जब दोनों बहनें बीकापुर थाना क्षेत्र के अपने गांव के पास शेरपुरपुरा बाजार से राखी खरीदकर लौट रही थीं. तीनों आरोपियों ने उन्हें बंदी बना लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गैंगरेप के बाद आरोपियों ने वारदात की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और भाग गए. बीकापुर के अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. दोनों युवतियों ने लौटने के एक दिन बाद अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया गया।

शुरुआत में कुछ स्थानीय पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन बाद में पीड़िता के पिता के अनुसार, कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई. आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (अपमानजनक) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत भाई लाल यादव , त्रिभुवन यादव और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सर्कल अधिकारी ने कहा कि दलितों के खिलाफ अत्याचार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के आरोप भी आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ लगाए गए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH