गैंगरेप के बाद पैदा हुए बेटे ने 28 साल बाद बलात्कारी को ढूंढ निकाला , और अपनी माँ को दिलाया न्याय

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गैंगरेप के बाद पैदा हुए बेटे ने 28 साल बाद बलात्कारी को ढूंढ निकाला , और अपनी माँ को दिलाया न्याय
शाहजहांपुर 11 अगस्त 2022 -  उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 12 साल की उम्र में गैंगरेप की शिकार हुई महिला को 28 साल बाद न्याय मिला है। 12 साल की लड़की से रेप के 27 साल बाद पुलिस ने इसकी FIR दर्ज की और मामला दर्ज करने के साल भर बाद एक आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा आरोपी उसका सगा भाई नकी हसन जो कि फरार था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के भाई को गिरफ्तार किए जाने के एक हफ्ते बाद यह गिरफ्तारी हुई है।

28 साल पहले 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने इसी साल एक अगस्त को आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में शामिल गुड्डू के सगे भाई और दूसरे आरोपी नकी हसन को भी रेलवे स्टेशन के बाहर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला ???

शाहजहांपुर में ही रहने वाली 12 साल की बच्ची के साथ दो सगे भाइयों ने रेप किया था जिसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। जब बेटे ने मां से अपने पिता का नाम पूछा, तब सच्चाई सामने आई और कोर्ट के आदेश पर 04 मार्च, 2021 को थाना सदर बाजार में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। घटना के समय पीड़िता की उम्र 12 साल थी और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी गुड्डू और नकी हसन एवं पीड़िता और उसके बेटे का DNA टेस्ट कराया गया जिसका मिलान हो गया इसके बाद एक आरोपी गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज भेज दिया था जबकि दूसरे आरोपी की बुधवार गिरफ्तारी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता सदर बाजार थाना क्षेत्र में अपने बहन-बहनोई के यहां रहती थी, उसी दौरान नकी हसन और उसके छोटे भाई गुड्डू ने उसके साथ रेप किया जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई और 1994 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। बाद में उसने बच्चे को उधमपुर हरदोई में रहने वाले एक परिचित व्यक्ति को दे दिया था। पीड़िता के बहनोई का ट्रांसफर रामपुर जिले में होने पर बहनोई ने पीड़िता का विवाह गाजीपुर के एक व्यक्ति से कर दिया, लेकिन पति को रेप की घटना का पता चलने पर उसने पीड़िता से संबंध खत्म कर लिया इसके बाद महिला लखनऊ आकर रहने लगी।

उधर, पीड़िता के बेटा बड़ा हो गया और उसने अपने अभिभावक से अपने माता-पिता के बारे में पूछा तब उसे पीड़िता के पास शाहजहांपुर पहुंचा दिया गया। मां से मिलने के बाद उसने अपने पिता का नाम पूछा जिसके बाद मां ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया पुलिस ने दोनों आरोपियों के DNA टेस्ट कराया, जिसके बाद आरोपी गुड्डू का DNA टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH