युवती के पीछे पड़ा सनकी आशिक , जब युवती ने गर्लफ्रैंड बनने से किया इंकार तो रेत दिया गला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती के पीछे पड़ा सनकी आशिक , जब युवती ने गर्लफ्रैंड बनने से किया इंकार तो रेत दिया गला
ग्वालियर 11 अगस्त 2022 -  ग्वालियर में बदमाशो के हौंसले इस कदर बढ़ गए है कि उनके अंदर कानून का ख़ौफ़ ही खत्म हो गया है. इसकी बानगी ग्वालियर जिले के एराया गांव में देखने को मिली. जहां एक तरफ़ा प्यार में पागल सिरफिरे ने युवती के सामने प्यार का इज़हार किया. जब युवती ने प्यार को अपनाने से  इंकार कर दिया तो सनकी ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया ख़ौफ़ज़दा परिवार ने थाने में शिकायत की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कार्यवाही नहीं होने के चलते आरोपी युवती के परिवार को धमका रहा है. अब जब पुलिस की कार्यवाही नहीं की तो डरा सहमा परिवार ASP से गुहार लगाने पहुंचा. जिस पर ASP ने तत्काल एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।

दरअसल सनकी इस युवती से एकतरफा प्यार करने लगा था, जब सनकी ने युवती के सामने प्यार का इज़हार किया तो युवती ने साफ इंकार कर दिया, लेकिन सनकी बार बार युवती से प्यार को कबूलने के लिए धमका रहा था. आखिर में एक दिन युवती ने सिरफिरे को साफ लफ़्ज़ों में फटकार दिया तो गुस्साए सिरफिरे ने अपना आपा खो दिया और युवती पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसका गला कट गया. गनीमत रही की वहां मौजूद लोगों के गुस्से को देख आरोपी भाग खड़ा हुआ. युवती को घायल अवस्था में ग्वालियर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर दर्जन से अधिक टांके आए.  इलाज के दौरान युवती 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही।

उधर घटना के बाद युवती के परिजनों की शिकायत पर आंतरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था लेकिन जब युवती बोलने की स्थिति में आई और थाना प्रभारी से आरोपी की पहचान को उजागर करते हुए एक्शन लेने की बात कही तो पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया. जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की इस लापरवाही का खामियाजा पीड़ित युवती औऱ उसके परिवार को आज तक भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि हमलावर सिरफिरा आए दिए युवती खुलेआम छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दे रहा है. हर रोज की परेशानी और पुलिस के द्वारा एक्शन नहीं लिए जाने पर आज पीड़िता अपने माता पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

जहां एडिशनल SP देहात जयराज कुबेर से बदमाश के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है पीड़िता ने उन्हें बताया कि जानलेवा हमला होने के बावजूद थाना प्रभारी ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसके बाद बदमाश बंटी चौहान को गिरफ्तार भी नहीं कर रही हैं. पीड़िता की पीड़ा को सुनने के बाद तत्काल ASP ने मामले में संज्ञान लेते हुए आंतरी थाना प्रभारी को सिरफिरे प्रेमी के खिलाफ एक्शन लेने के साथ धाराओं में इजाफा करने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि पीड़िता ने जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वह गांव में गुंडागर्दी करता है और इससे पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
युवती के पीछे पड़ा सनकी आशिक , जब युवती ने गर्लफ्रैंड बनने से किया इंकार तो रेत दिया गला

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH