छत्तीसगढ़ का बेशर्म शिक्षक , छात्राओं के कमर और जांघ पर हाथ फेर कर कहता था ये तो गुरु दक्षिणा है

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का बेशर्म शिक्षक , छात्राओं के कमर और जांघ पर हाथ फेर कर कहता था ये तो गुरु दक्षिणा है
बालोद 10 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ के बालोद स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। जब स्कूल की ही 8वीं क्लास की एक छात्रा को मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करने लगे तो मामला खुला। इसके बाद छात्रा अपनी मां को लेकर थाने पहुंच गई।

दरअसल, बालोद क्षेत्र के एक गांव में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मरार पारा निवासी 47 साल का दीपक सोनी स्पोर्ट्स टीचर है। वह मैथ्स भी पढ़ाता है। गुरुर नगर में खो-खो का खेल होने वाला है। इसके लिए 8वीं की एक छात्रा ने शुक्रवार को अपनी मां के मोबाइल से टीचर दीपक सोनी को कॉल किया। बात करने के दौरान छात्रा का चेहरा देख मां को शक हुआ तो उन्होंने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर दिया। इसके बाद टीचर की बातें सुनते ही उनके होश उड़ गए। आरोप लगाया कि वह अश्लील बातें कर रहा था।

इस पर छात्रा की मां भड़क गई। उन्होंने अन्य छात्राओं से भी बात की, तो सारा मामला खुल गया। आरोप लगाया कि टीचर दीपक अकेले में कमरे में बुलाकर कमर पर हाथ फेरता था। विरोध करने पर उसे गुरु दक्षिणा का नाम देता। छात्राओं का आरोप है कि दीपक सोनी उन पर बुरी नजर रखता था। गलत ढंग से छूता है और छेड़छाड़ भी करता। इसके बाद मामले की जानकारी सोमवार को ग्रामीणों को हुई तो हंगामा भड़क गया। ग्रामीणों ने टीचर को गांव में बुला लिया और उसे फटकार लगाई।

इसके बाद सभी एकत्र होकर मंगलवार को थाने पहुंच गए वहां पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी शिक्षक के परिवार को लगी तो वह माफी मांगने लगे। हालांकि छात्रा अपनी बात पर अड़ी रही। उसका हौसला देखकर अन्य ग्रामीण व छात्राएं भी साथ आ गए। ग्रामीणों ने बताया की आरोपी टीचर स्कूल परिसर के पास खेल का प्रशिक्षण ना देकर बच्चों को किसी कोने सी जगह में ले जाता था। गांव वालों को काफी समय से इस बात को लेकर शक था। अब छात्राओं की बातों से उनका शक यकीन में बदल गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH