16 साल का बेटा माँ के अवैध संबंध में बन रहा था बाधा , माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
16 साल का बेटा माँ के अवैध संबंध में बन रहा था बाधा , माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
मुजफ्फरनगर 10 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कलयुगी मां ने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे अपने 16 साल के बेटे को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. इस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कुरथल गांव की है, जहां रविवार को इस हत्या को अंजाम दिया गया था।

दरअसल, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कुरथल गांव में सोमवार सुबह जंगल में स्थित एक ट्यूवेल की हौज से लापता 16 वर्षीय आशीष नाम के युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था. इस मामले का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मृतक युवक आशीष की मां मुनेश और उसके प्रेमी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हत्यारोपी मां और उसके प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक आशीष उनके अवैध संबंधों का अक्सर विरोध करता था, जिसके चलते रविवार की रात उसने और उसके प्रेमी ने आशीष की गला घोट कर हत्या कर दी थी और शव को जंगल स्थित ट्यूवेल की हौज़ में डाल दिया था. हैरानी की बात है कि इस मामले में मृतक युवक की हत्यारोपी मां ने ही अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले पर SSP विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के कुरथल गांव में सोमवार सुबह एक ट्यूवेल की हौज़ में डेड बॉडी मिली थी. मृतक बच्चे की मां की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था. पुलिस ने इस हत्याकांड का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया और इस हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में मृतक की मां ने बताया कि गांव के ही सत्येंद्र नामक व्यक्ति से तकरीबन 10 साल से उसके अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध लगातार मृतक युवक द्वारा किया जाता था. इसी से आक्रोशित होकर इन दोनों ने इस घटना को करने की योजना बनाई और परसों देर रात मौका पाते ही युवक की गला दबाकर हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH