प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ देवरानी और जेठानी ने लगाई कुएं में छलांग , दोनों महिलाओं की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ देवरानी और जेठानी ने लगाई कुएं में छलांग , दोनों महिलाओं की मौत
छिंदवाड़ा 10 अगस्त 2022 -  जिले के थाना लावाघोघरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासिया बैतूल गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। दो महिलाओं (रिश्‍ते में देवरानी और जेठानी) ने एक युवक के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों महिलाओं की कुएं में डूबने से मौत हो गई, लेकिन जिस युवक के साथ दोनों महिलाएं कुएं में कूदी थी उस युवक की जान बच गई और वह कुंए से बाहर निकल गया। यह वाकया मंगलवार का बताया जा रहा है।

परासिया बैतूल गांव के कोटवार ने लावाघोघरी पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के कुएं में दो महिलाओं के शव तैर रहे हैं, जिसके बाद TI अमित कोरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। दोनों महिलाओं की शिनाख्त सुशीला पति हरीश कोराची और उसकी देवरानी श्यामा पति नरेश कोराची के रूप में की गई। कुएं में कूदने वाली दोनों ही महिलाएं सगी देवरानी जेठानी हैं। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि एक युवक भी कुएं में कूदा था। दोनों के साथ कुएं में कूदे युवक का नाम स्वामी परतेती है।

बताया जा रहा है कि श्यामा कोराची का स्वामी परतेती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और पिछले चार दिनों से मृतका देवरानी और जेठानी अपने गांव सोन पठार से गायब थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार दोनों महिलाएं स्वामी परतेती के साथ उसके जीजा के गांव परासिया बैतूल तक कैसे पहुंची। पुलिस कुएं में कूदे युवक स्वामी कोराची सख्ती से पूछताछ कर रही है। मामले में अभी खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिरकार महिलाओं के साथ युवक ने कुएं में किस बात को लेकर छलांग लगाई थी। पुलिस उक्त मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है जांच के बाद पूरा मामला सामने आ पाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH