भारी बारिश से हुआ जनजीवन अस्तब्यस्त , कलेक्टर ने पहली से 12वीं तक के स्कूलों में की छुट्टी घोषित

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारी बारिश से हुआ जनजीवन अस्तब्यस्त , कलेक्टर ने पहली से 12वीं तक के स्कूलों में की छुट्टी घोषित
इंदौर 10 अगस्त 2022 -  इंदौर में मंगलवार शाम से देर रात तक भारी हुई वर्षा हुई। इससे शहर की सड़कें नदियां बन गईं। सड़क पर इतना पानी भरा था कि कई कारें बह गईं। सड़कों पर पानी होने के कारण वाहनों के पहिए थम गए और लोग घंटों तक वाहनों में ही फंसे रहे। कई इलाकों में बिजली गुल रही। मंगलवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। 

इंदौर में रातभर में चार इंच पानी बरस गया। मंगलवार रात 12 बजे यशवंत सागर के तीन गेट खोले गए। उधर इंदौर में अति वर्षा को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार को पहली से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित है। कलेक्टर ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि जो बच्चे सुबह स्कूल चले गए हैं, उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया जाए।

इंदौर शहर में मंगलवार शाम से शुरु हुआ वर्षा का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर मंगलवार रात से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 108.9 मिलीमीटर यानी 4.2 इंच वर्षा दर्ज की गई। एयरपोर्ट के मौसम केंद्र पर इस मानसून सीजन में अब तक 779.7 मिलीमीटर (30.6 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। वहीं रीगल क्षेत्र में मंगलवार शाम 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक करीब साढ़े 4 इंच वर्षा दर्ज की गई। इंदौर में पिछले 24 घंटे में इस सीजन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भी दिनभर शहर में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH