धोखे से पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बना कर पति को किया ब्लैकमेल , दो कथित पत्रकार गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
धोखे से पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बना कर पति को किया ब्लैकमेल , दो कथित पत्रकार गिरफ्तार
इंदौर 09 अगस्त 2022 -  इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने खुद को पत्रकार बताकर वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो पर केस दर्ज किया है। पति-पत्नी के विवाद में सुलह कराने के नाम पर पत्नी से ही बदमाशों ने पति के खिलाफ वीडियो बना लिया। फिर पति को दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने यह वीडियो यूट्यब चैनल पर टेलीकास्ट करने और खबर बनाकर अखबार में छापने की धमकी दी थी।

बाणगंगा थाना TI राजेन्द्र सोनी के मुताबिक भागीरथपुरा में रहने वाले प्रीतम पाल एक संस्था चलाते हैं। प्रीतम ने आशीष पुत्र दुलीचंद चौहान निवासी विद्या पैलेस और राकेश परमार निवासी नंदानगर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रीतम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी पत्नी से मिलकर मुझ पर अफेयर के आरोप लगाते हुए वीडियो बना लिया। मेरी पत्नी को ये बताया कि ये वीडियो दिखाकर वे पति से समझौता करा देंगे। इतना ही नहीं दोनों बदमाशों ने एक अन्य महिला से मिलकर दूसरा वीडियो भी बनाया। जिसमें वह महिला मुझे (प्रीतम को) अपना प्रेमी बता रही है।

प्रीतम ने पुलिस से कहा कि दोनों बदमाश दोनों वीडियो लेकर मेरे पास आए और मुझसे 50 हजार रुपए मांगने लगे। मुझसे धमकी दी कि ये दोनों वीडियो वायरल कर देंगे और इसकी खबर बनाकर अखबार में प्रकाशित कर देंगे।

पुलिस ने जब इस मामले में प्रीतम की पत्नी और एक अन्य महिला से पूछताछ की तो दोनों ने आशीष और राकेश के नाम बताए। महिला ने एक पैन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी। जिसमें दोनों प्रीतम पाल को ब्लैकमेल करने के लिये उसे उकसा रहे थे। इतना ही नहीं प्रीतम की पत्नी ने भी पुलिस को दोनों के नाम बताकर वीडियो बनाने की बात कही। बाणगंगा थाना TI राजेन्द्र सोनी ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH