गंगरेल डेम हुआ लबालब , 04 गेट खोल कर छोड़ा जा रहा है 07 हजार 196 क्यूसेक पानी

धमतरी , 10-08-2022 1:13:26 AM
Anil Tamboli
गंगरेल डेम हुआ लबालब , 04 गेट खोल कर छोड़ा जा रहा है 07 हजार 196 क्यूसेक पानी
धमतरी 09 अगस्त 2022 -  भारी बारिश के कारण गंगरेल बांध में भी पानी की बम्पर आवक हो रही है। बांध 91.37 प्रतिशत भर चुका है। लगातार हो रही बारिश के चलते बांध में 09 हजार 290 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के कारण आवक और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। लबालब भरने के बाद बांध से 07 हजार 196 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा। 

बांध के 4 गेट खोल दिए गए हैं। वही जगदलपुर के इंद्रावती नदी उफान पर होने के कारण चारो तरफ पानी ही पानी है। भारी बारिश के चलते भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दर्जनों घर पानी में डूब चुका है। गणपति रिसोर्ट में भी बाढ़ का पानी भर गया है, जिसके चलते रिसोर्ट को खाली कराया गया। आपदा टीम मौके पर पहुंचकर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं। 

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात का सबसे ज्यादा असर बीजापुर जिले में दिख रहा है। पिछले तीन दिनों से जिले में मूसलाधार बारिश के चलते एक बार फिर नदी-नाले उफान पर हैं। इसके चलते चेरपाल , भोपालपटनम , कुटरू , तोयनार सहित दर्जनों गांवों का सम्पर्क बीजापुर जिला मुख्यालय से कट चुका है। वहीं बीजापुर-जगदलपुर मार्ग पर स्थित तुमनार नदी में बाढ़ के चलते लगभग 3 मीटर सड़क पूरी तरह से कट जाने के कारण जिले का सम्पर्क सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर से पूरी तरह से कट चुका है और बीजापुर टापू में तब्दील हो गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH