थाना परिसर में किसान ने खुद पर लगाई आग , मचा हड़कंप , CCTV में कैद हुई घटना , जाने वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
थाना परिसर में किसान ने खुद पर लगाई आग , मचा हड़कंप , CCTV में कैद हुई घटना , जाने वजह
सागर 09 अगस्त 2022 -  सागर जिले के बंडा थाना परिसर में मंगलवार को एक किसान ने खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। किसान के पीछे-पीछे भागी आई उसकी पत्‍नी और पुलिस के दो आरक्षकों ने तुरंत ही आग को बुझाया और किसान को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद किसान को सागर रेफर किया गया। किसान द्वारा आग लगाने की यह घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बंडा तहसील के चौका गांव निवासी किसान शीतल कुमार रजक ने अपने खेत में सोयाबीन बोया है। सोयाबीन की फसल के लिए उसने बाजार से इल्ली मार दवा खरीदी थी। लेकिन जब जब फसल पर दवा का छिड़काव किया गया तो दवा के प्रभाव से फसल नष्ट हो गई। इसके बाद किसान सोमवार को शिकायत करने के लिए बंडा थाना पहुंचा। 

जहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस कर दिया लेकिन जब पुलिस ने मंगलवार तक कार्रवाई नहीं की तो उसने थाना परिसर पहुंच कर स्वयं पर केरोसिन छिड़कर लिया और आग लगा ली। साथ आई उसकी पत्‍नी और एक लड़के ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। थाने में बैठे पुलिसकर्मी भी दौड़कर बाहर आए और आग को बुझाया।

किसान शीतल कुमार रजक ने बताया कि उसने बरा चौराहा स्थित शंकर खाद बीज भंडार से फूल और इल्ली के लिए दवा खरीदी थी। उसने जब बीस एकड़ की सोयाबीन फसल पर दवा का छिड़काव किया तो दवा से फायदा तो नहीं हुआ, बल्कि फसल नष्ट हो गई। पुलिस ने किसान की शिकायत के बाद फसल का मुआयना किया था। इसके साथ ही शंकर खाद बीज भण्डार के संचालक पवन कुमार राठौर को थाने बुलवाया था। पुलिस ने जांच उपरांत कार्रवाई करने की बात कही थी लेकिन जब कार्रवाई नहीं की तो उसने आग लगा ली। वहीं पुलिस ने आग बुझाते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। किसान के साथ उसके परिवार के लोग भी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH