छत्तीसगढ़ - स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यावसायिक केंद्र में लगी भीषण आग , सब जलकर राख

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यावसायिक केंद्र में लगी भीषण आग , सब जलकर राख
रायगढ़ 09 अगस्त 2022 -  शहर के जोन -2 वाले इलाके में मौजूद कबीर चौक स्थित स्टेट बैंक की क्षेत्रीय व्यावसायिक केंद्र में लगी आग में बैंक के अंदर रखें 90 प्रतिशत सामान जलकर खाक हो गए ।मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 6:23 मिनट दमकल विभाग को क्षेत्रीय व्यावसायिक बैंक के बगल मौजूद होटल संचालक नेसूचना देते हुए बैंक में आग लगने की सूचना दी। बैंक में आग लगने की खबर पाकर नगर सैनिक दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

दमकल के आने से पहले ही बैंक के कर्मचारियों से लेकर जूटमिल पुलिस व आलाधिकारियों की टीम मौके पर आ गई थी,लेकिन आग की लपटें व धुंए की वजह से बैंक का शटर खोलने की हिम्मत नही कर सके दमकल कर्मियों ने घटनास्थल आकर मोर्चा संभालते हुए शटर को तोड़कर,अंदर लगे आग की लपटों को पानी की बौछार से बुझाना शुरू किया।

आसपास लोग घर से बाहर आकर सड़क में भीड़ के शक्ल में एकत्रित हो हो गए जिससे आग बुझाने के कार्य में रोड़ा आता देख पुलिस टीम लोगो के भीड़ को खदेड़ते भी रही। ततपश्चात दो दकमल वाहन करीब 2 घण्टे कोशिश के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो सके , किंतु तब तक आग ने बैंक के अंदर मौजूद दस्तावेज, एसी,कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरणों को जलाकर राख के ढेर में बदल दिया था।

वहीं, आगजनी को लेकर बताया जा रहा है कि यह सम्भवत: किसी बिजली उपकरण में शार्ट -सर्किट से लगी होगी। रात्रि में शटर बंद होने से इसकी जानकारी गार्ड व आसपास के व्यवसायियों को भनक तक नही लगी, लेकिन जब सुबह लोगो ने धुंए का गुब्बार शटर से बाहर आता देखा तो उन्हें आगजनी की आंशका हुई।

बहरहाल आगजनी से बैंक के अंदर का 80 से 90 प्रतिशत सामान जलकर गया है। वही बैंक कर्मचारियों ने नुकसान आंकलन, नगदी एवं लाकर की स्थिति पर जांच के बाद ही कुछ बता पाने की बात कहते रहे। बताया जा रहा है कि उक्त बैंक जिले भर के बैंकों नियंत्रित करती है। फिलहाल आग के बुझने के बाद लोगो ने राहत की सांस की है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH