कमजोर दिल वाले सिर्फ तश्वीर को देख कर संतुष्ट रहे , क्योंकि यह खबर आपको दे सकती है

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कमजोर दिल वाले सिर्फ तश्वीर को देख कर संतुष्ट रहे , क्योंकि यह खबर आपको दे सकती है
कौशांबी 08 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवक मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आ गया। मालगाड़ी के इंजन से टकराने के बाद युवक कई किलोमीटर दूर तक इंजन में फंसा घिसटता चला गया। मालगाड़ी के इंजन से लटक रहे युवक के शव पर जब लोगों की नजर पड़ी, ट्रेन रुकवाकर उसे निकाला गया। 

युवक दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर जा रही मालगाड़ी के इंजन में एक युवक फंसा था मालगाड़ी के इंजन से लटक रहे युवक पर रेल लाइन के पास ही खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी। मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी। लोगों ने इसके जानकारी किसी तरह परिचालक को दी जानकारी मिलने के बाद परिचालक ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। 

कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के करीब मालगाड़ी को रोका गया। इसकी जानकारी सिराथू GRP और पुलिस को भी दी गई। सूचना पाकर सिराथू GRP और सैनी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस, GRP और अधिकारियों की मौजूदगी में मालगाड़ी के इंजन में फंसे युवक का शव निकाला गया। 

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के इंजन से फंसे युवक की उम्र करीब 18 साल के लगभग बताई जा रही है और उसकी पहचान सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी अजीत कुमार लोधी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। अजीत, मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आ गया और उसमें फंसकर करीब पांच किलोमीटर तक घिसटता चला गया। 

पुलिस ने अजीत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है इस घटना के कारण दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर ट्रेन परिचालन भी कई घंटे तक बाधित रहा इस दौरान ट्रेन जहां-तहां खड़ी रहीं इससे यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH