छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से मची तबाही , NH हुआ बंद , कई गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क

बीजापुर , 09-08-2022 3:39:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से मची तबाही , NH हुआ बंद , कई गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क
बीजापुर 08 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग में भारी बारिश से एक बार फिर तबाही मचाई है। इधर, बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में जगदलपुर से बीजापुर का संपर्क टूट गया है। बांगापाल तुमनार शंकनी नदी में बाढ़ की वजह से बीजापुर नेशनल हाइवे बंद हो गया है। बांगापाल, नेलसनार में बीजापुर से जाने वालों वाहनों की लगी कतार लग गई है।

कृषि वैज्ञानिक भीरेंद्र पालेकर ने बताया कि कल रात से आज सुबह तक 94 मिमी बारिश हुई। जो रिकार्ड किया गया है। बीजापुर जिले में भोपालपटनम, चेरपाल, कुटरू, मिरतुर तोयनार का संपर्क जिला मुख्यालय से दो दिन से टूटा है। लगातार बारिश से फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं।

कलेक्टर द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए सभी आपदा प्रबंधन व नगर सैनिकों को रेस्क्यू आपरेशन करने तैनात किया गया है। जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित पटवारी, पंचायत सचिवों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर सैनिक की टीम बाढ़ क्षेत्र में रेस्क्यू कर राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

बीजापुर में पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर हैं। इसके साथ ही एक बार जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर बीजापुर-भोपालपटनम के बीच मोदकपाल नाला में बाढ़ का पानी पुल से ऊपर बहने के कारण चार घंटे से अधिक समय तक आवागमन बंद रहा। शाम चार बजे मार्ग खुलने तक यात्री वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH