अवैध वसूली कर रहे परिवहन विभाग के उड़नदस्ते टीम पर विधायक ने मारा छापा , उल्टे पैर भागे कर्मचारी

मध्य प्रदेश , 09-08-2022 12:26:04 AM
Anil Tamboli
अवैध वसूली कर रहे परिवहन विभाग के उड़नदस्ते टीम पर विधायक ने मारा छापा , उल्टे पैर भागे कर्मचारी
मंडला 08 अगस्त 2022 -  मंडला जिले में परिवहन विभाग के संभागीय उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार डंडे के जोर पर वसूली की शिकायत क्षेत्रीय विधायक डॉ अशोक मर्शकोले के पास पहुंच रही थी। रविवार को जैसे ही उन्हें सूचना प्राप्त हुई एक बार फिर संभागीय उड़नदस्ता टीम मंडला जबलपुर मार्ग पर खड़े होकर डंडे के जोर पर माल वाहनों से वसूली कर रही है तो विधायक मौके पर जा पहुंचे जैसे ही विधायक ने उनसे लगातार वसूली करने की बात पूछी तो मौके पर मौजूद प्राइवेट कर्मचारी मौके से फरार हो गए। 

हालांकि अपने वहां से कुछ दूर प्राइवेट वाहन में बैठे फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी राजेंद्र साहू ने यह बताने की कोशिश की कि उनके द्वारा बकाया टैक्स की वसूली के लिए नियमित चेकिंग की जा रही है, उसी के तहत आज भी चेकिंग की जा रही है, लेकिन मौके पर मिले वाहन चालकों ने विधायक से एक बार फिर शिकायत की कि जबरन उन्हें एंट्री के नाम पर परेशान किया जाता है। हालांकि विधायक ने इस संबंध में तत्काल उपायुक्त परिवहन विभाग जबलपुर संतोष पाल से बात की। जिनके द्वारा बताया गया कि वाहनों से राजस्व वसूली के लिए हम अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर चेकिंग अभियान लगाकर वसूली करते हैं। विधायक के पूछे जाने पर परिवहन विभाग के किसी भी कर्मचारी के पास इस बात का जवाब नहीं था की वसूली करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के पास ना तो किसी भी प्रकार परिचय पत्र था ना ही संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी अपने नियमित ड्रेस में थे।

निवास विधायक द्वारा जैसे ही गाड़ी में मौजूद प्राइवेट लोगों से उनका आईडी कार्ड पूछा गया। वह पैदल ही भाग खड़े हो गए। मुख्य मार्ग से कुछ दूर खड़ी चार पहिया वाहन को देखा गया तो उसमें एक नए उम्र के युवक ने खुद का परिचय राजेंद्र साहू के रूप में देते हुए बताया कि वह उड़नदस्ता प्रभारी है हालांकि विधायक ने उनसे वर्दी में ना होने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाए जिसके कारण विधायक द्वारा कुल की गाड़ी को बीजाडांडी थाने में खड़ा करा दिया गया।

नई दुनिया से बातचीत करते हुए निवास विधायक ने बताया कि ट्रक संचालक लगातार उनसे इस बात की शिकायत कर रहे थे कि पूरे दस्तावेज व राजस्व देने के बाद भी उनके नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है प्रतिदिन मंडला जबलपुर मार्ग पर अघोषित चेक पोस्ट बनाकर वसूली की जाती है वसूली के दौरान प्राइवेट कटर जबरन वसूली करते हैं। विधायक ने बताया कि उक्त वसूली रोकने के लिए उनके द्वारा पत्र लिखकर पूर्व में भी परिवहन विभाग के अधिकारियों को सचेत किया गया था बावजूद इसके अवैध वसूली के खेल में विभाग शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

ताज़ा समाचार

शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH