बहु के अवैध संबंध का विरोध करना ससुर को पड़ा भारी , बहु ने रोटी में जहर दे कर की हत्या

उत्तर प्रदेश , 08-08-2022 12:52:20 PM
Anil Tamboli
बहु के अवैध संबंध का विरोध करना ससुर को पड़ा भारी , बहु ने रोटी में जहर दे कर की हत्या
अलीगढ़ 08 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अवैध संबंधों के चलते बहू पर बुजुर्ग ससुर की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है. जहां, अवैध संबंधों में परेशानी करने पर पराठे में जहर देकर ससुर की हत्या की गई है. ऐसे में कार्रवाई ना होने से नाराज पीड़ित परिवार ने एसपी क्राइम को लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, एसपी क्राइम ने दिए थाना अध्यक्ष को मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. बता दें कि, बीते 6 दिन पहले खाना खाते वक्त बुजुर्ग की मौत हो गई थी. वहीं, इस घटना के बाद बहू मौके से फरार हो गई थी।

दरअसल, ये घटना अलीगढ़ जिले में रोरावर थाना इलाके के ताल तालसपुर गांव की हैं. जानकारी के अनुसार, जहां की रहने वाले इस्लाम अली (55) साल की खाना खाते समय मौत हो गई थी. वहीं मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया करता था. मौत के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थीं. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था.

मृतक के बेटे फरियाद अली ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी पत्नी यासमीन ने मेरे पिता को पराठे में जहर दे दिया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई है मृतक के बेटे ने बताया है कि मेरी पत्नी के पड़ोस के एक शख्स से अवैध संबंध थे. वहीं, मेरे पिता ने मेरी पत्नी और पड़ोसी युवक को संदिग्ध हालत में देख लिया था. बदनामी के डर से मेरी पत्नी ने मेरे पिता को खाने में जहर दे दिया था. जिसके चलते उनकी मौत हो गई. ऐसे में कार्रवाई की मांग को लेकर हम लोग लगातार थाना अध्यक्ष के पास जा रहे हैं. इसके बावजूद आरोपी पत्नी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बता दें कि, घटना के दिन से ही मेरी पत्नी फरार है. वहीं,घटना को आज 6 दिन से भी ज्यादा का वक्त बीत गया है. जहां आज इसी समस्या को लेकर हम लोग एसपी क्राइम रजनी से मिले थे. वहीं,एसपी क्राइम ने कार्रवाई को आश्वासन दिया है।

इस घटना के संबंध में एसपी क्राइम ने बताया कि मृतक इस्लाम अली के बेटे और उसके परिजनों ने एक तहरीर दी है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे. जिसे मृतक इस्लाम ने देख लिया था. जहां इस्लाम ने बहु से घर की इज्जत बनाए रखने के लिए कहा था, लेकिन बहू ससुर को अपने रास्ते से हटा देना चाहती थी. तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बहू ने परांठे में जहर दिया गया था, जिसके बाद इस्लाम ने पराठा खाया और उसके बाद उसकी मौत हो गई. हालांकि, परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH