बड़ा सड़क हादसा , गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देहरादून 07 अगस्त 2022 - आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मसूरी-देहरादून रोड पर आईटीबीपी के पास राज्य परिवहन की एक बस गहरी खाई में गिर गई. बस के खाई में गिरने से कई यात्री घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में करीब 39 यात्री सवार थे. इनमें से 08 यात्रियों की हालत काफी खराब है. वहीं अन्य 31 यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही देहरादून की डीएम सोनिया सिंह मौके पर घटनास्थल पहुंचीं. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया. डीएम सोनिया सिंह ने डॉक्टरों से घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. वहीं डीएम के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर मसूरी पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तब बहुत तेज बारिश हो रही थी, जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई. स्थानीय लोगों ने बताया कि मसूरी-देहरादून रोड पर आईटीबीपी के पास यह हादसा हुआ. बस तेज रफ्तार में थी, जिस कारण अनियंत्रित होने से खाई में पटल गई।

लोगों ने बताया कि हादसा होते देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पास में ही आईटीबीपी के कैंप था ITBP के जवान भी मौके पर पहुंच गए. आईटीबीपी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH