एक किलो सोने से बना सांई बाबा का मुकुट चोरी , पुजारी को बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक किलो सोने से बना सांई बाबा का मुकुट चोरी , पुजारी को बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम
महोबा 07 अगस्त 2022 -  महोबा में बदमाशों ने मंदिर के पुजारियों को नशीला प्रसाद खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश साईं बाबा का एक किलो का मुकुट लूट कर फरार हो गए। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो पुजारियों को बेहोश देख पुलिस को सूचना दी। मंदिर के दो पुजारी और चौकीदार को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। साई बाबा का मुकुट चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पनवाड़ी के निसवारा में शिरडी साई धाम मंदिर में बीती रात पूजा करने दो युवक पहुंचे। उन्होंने साई बाबा की पूजा करने के बाद रसमलाई का प्रसाद चढ़ाया। इस प्रसाद को मंदिर के पुजारी दीपक कुमार, पुजारी शिवराम मिश्रा और चौकीदार डालचंद को खिला दिया। प्रसाद खाते ही तीनों लोग बेहोश हो गए।

इसके बाद चोरों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए साई बाबा के सिर पर सोने का एक किलो का मुकुट लूटकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के दोनों पुजारी और चौकीदार अचेत अवस्था में पड़े मिले। साई बाबा के सिर का सोने का मुकुट गायब मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद अचेत अवस्था में पड़े मंदिर के पुजारियों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

पुजारी दीपक कुमार और शिवराम मिश्रा ने बताया कि दो युवकों ने उनसे पूजा-पाठ कराई। इसके बाद नशीला पदार्थ मिला हुआ प्रसाद उन्हें खिला दिया। जिससे उनकी यह हालत हुई। उन्हें इलाज के लिए पनवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मंदिर से साई बाबा का मुकुट लूटने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से साई बाबा के भक्तों में खासा आक्रोश है और सभी घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं।
एक किलो सोने से बना सांई बाबा का मुकुट चोरी , पुजारी को बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH