कोरेन्टीन सेन्टर में कोरोना संक्रमित ब्यक्ति ने संक्रमित महिला से किया दुष्कर्म ,,
देश , 18-07-2020 1:43:31 AM
पनवेल 17 जुलाई 2020 - महाराष्ट्र के पनवेल से एक अति अति शर्मनाक मामला सामने आया
है ।
पनवेल के कोंन गांव कोविड 19 हॉस्पिटल में गुरुवार रात को एक महिला के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है ।
हैरत की बात तो यह है कि बलात्कार करने वाला आरोपी और पीड़िता, दोनों कोरोना संक्रमित हैं.
पनवेल पुलिस के मुताबिक, पनवेल के कोंन गांव में इंडिया बुल्स की खाली इमारतों में पनवेल और नवी मुंबई महानगर पालिका ने कोविड सेंटर बनाया है. यहां कोरोना संक्रमित आरोपी और पीड़िता को कुछ दिनों से पहले क्वारनटीन सेंटर में रखा गया था.
शुरुआती जांच में यह सामने आया कि पीड़िता और आरोपी दोनों एक दूसरे को नहीं जानते. कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्हें एक ही वार्ड में रखा गया था. फिलहाल पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है.
पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने बताया कि इंडिया बुल कोरेन्टीन सेंटर में एक महिला को कोरोना होने के बाद भर्ती किया गया था. इसी सेंटर में आरोपी का भी इलाज चल रहा था. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है.
आरोपी को कोरोना संक्रमित होने के कारण अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.














